Current Affairs

26 सितंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 26 September 2018 Current Affairs in Hindi

26 September 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 26 सितंबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 26 September 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


26 सितंबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. पीएम नरेंद्र मोदी को आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के लिए नोबल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नामित किया गया है, किस राज्य के भाजपा अध्यक्ष डॉ. तमिलसाईं सुंदरराजन ने उनको पुरस्कार के लिए नामित किया है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. तमिलनाडु
घ. गुजरात

Show Answer
उत्तर: ग. तमिलनाडु - तमिलनाडु राज्य के भाजपा अध्यक्ष डॉ. तमिलसाईं सुंदरराजन ने पीएम नरेंद्र मोदी को आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के लिए नोबल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नामित किया है, उन्होंने नामांकन में लोगों से भी शामिल होने की अपील की है.

प्रश्‍न 2. हाल ही में किसके द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 6000 से ज्यादा जजों की कमी है जिसमे से 5000 से ज्यादा जजों की कमी निचली अदालतों में है?
क. यूनेस्को
ख. लोकसभा
ग. केंद्र सरकार
घ. कानून मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: घ. कानून मंत्रालय - हाल ही में कानून मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 6000 से ज्यादा जजों की कमी है जिसमे से 5000 से ज्यादा जजों की कमी निचली अदालतों में है, इन आंकड़ों के मुताबिक भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल 19 जज हैं.

प्रश्‍न 3. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस राज्य में एक कार्यक्रम में घोषणा गयी है जिससे 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल बनाया जायेगा?
क. पंजाब
ख. दिल्ली
ग. केरल
घ. राजस्थान

Show Answer
उत्तर: घ. राजस्थान - भारत के राजस्थान राज्य में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम में घोषणा गयी है. जारी किये गए "ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड" कार्यक्रम के तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल बनाया जायेगा,

प्रश्‍न 4. हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव शरीर के किस हिस्से को विकसित करने में सफलता हासिल की है?
क. जीभ
ख. कान
ग. ग्रास नली
घ. आँख

Show Answer
उत्तर: ग. ग्रास नली - हाल ही में अमेरिका के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव शरीर की ग्रास नली या आहार नली को विकसित करने में सफलता हासिल की है.

प्रश्‍न 5. भारत ने ओडिशा के मिसाइल परीक्षण केन्द्र से हाल ही में कौन सी मिसाइल सफल परीक्षण किया है?
क. अग्नि
ख. अग्नि-2
ग. पृथ्वी
घ. इंटरसेप्टर मिसाइल

Show Answer
उत्तर: घ. इंटरसेप्टर मिसाइल - भारत ने ओडिशा के मिसाइल परीक्षण केन्द्र अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, अब्दुल कलाम द्वीप जिसे पहले व्हीलर द्वीप के नाम से जाना जाता था. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने इंटरसेप्टर मिसाइल को विकसित किया है.

प्रश्‍न 6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में भारत के किस राज्य में पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. सिक्किम

Show Answer
उत्तर: घ. सिक्किम - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में सिक्किम राज्य के पाक्योंग में बने पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है यह एयरपोर्ट गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है. इस एयरपोर्ट का उद्देश्य लोगों को सस्ते में हवाई सफर उपलब्ध कराना है.

प्रश्‍न 7. इनमे से किसने दिल्ली की गाजीपुर मंडी में मुर्गा बेचने और काटने पर प्रतिबंध लगाया है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. हाईकोर्ट

Show Answer
उत्तर: घ. हाईकोर्ट - दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में स्थित गाजीपुर मंडी में मुर्गा बेचने और काटने पर प्रतिबंध लगाया है, हाईकोर्ट ने सरकार व संबंधित विभाग को एक हफ्ते के अंदर आदेश का पालन कर पूरी तरह इसे सुनिश्चित करने को कहा है.

प्रश्‍न 8. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त का हाल ही में निधन हो गया है वे कितने वर्ष के थे?
क. 70 वर्ष
ख. 75 वर्ष
ग. 85 वर्ष
घ. 92 वर्ष

Show Answer
उत्तर: घ. 92 वर्ष - 92 वर्ष की आयु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त का हाल ही में निधन हो गया है, वे दत्त सांस की बीमारी से पीड़ित थे.

प्रश्‍न 9. एशिया कप 2018 में किस खिलाडी ने सचिन समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए वनडे में 7,000 रन पुरे किये है?
क. शिखर धवन
ख. रोहित शर्मा
ग. विराट कोहली
घ. अम्बती रायडू

Show Answer
उत्तर: ख. रोहित शर्मा - भारतीय टीम के ओपनर खिलाडी रोहित शर्मा ने एशिया कप 2018 सचिन समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए वनडे में 7,000 रन पुरे किये है, साथ ही उन्होंने 19वां वनडे शतक लगाकर श्रीलंका के महेला जयवर्धने की भी बराबरी कर ली है.

प्रश्‍न 10. दो वर्ष बाद वापसी करने वाले अमेरिका के गोल्फर टाइगर वुड्स ने कितने वर्ष बाद पीजीए टूर चैम्पियनशिप जीती है?
क. दो वर्ष
ख. तीन वर्ष
ग. चार वर्ष
घ. पांच वर्ष

Show Answer
उत्तर: घ. पांच वर्ष - अमेरिका के स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने दो वर्ष बाद वापसी करते हुए पीजीए टूर चैम्पियनशिप पांच वर्ष बाद जीती है, उन्होंने करियर का 80वां खिताब है.

प्रश्‍न 11. इनमे से किस देश में इतिहास रचते हुए “वियाम अल दखील” एक महिला, जो की शाम को समाचार पढ़ने वाली पहली महिला एंकर बन गई हैं?
क. चीन
ख. इंडोनेशिया
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. सऊदी अरब

Show Answer
उत्तर: घ. सऊदी अरब - सऊदी अरब में इतिहास रचते हुए पहली बार एक महिला, "वियाम अल दखील" शाम को समाचार पढ़ने वाली पहली महिला एंकर बन गई हैं.

प्रश्‍न 12. ______ देश में एक जनमत संग्रह में सावर्जनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर रोक लगाने का समर्थन किया गयी है जिससे देश में बुर्के पर रोक लगेगी?
क. चीन
ख. इंडोनेशिया
ग. स्विट्जरलैंड
घ. इंग्लैंड

Show Answer
उत्तर: ग. स्विट्जरलैंड - स्विट्जरलैंड में एक जनमत संग्रह में सावर्जनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर रोक लगाने का समर्थन किया है जिससे देश में बुर्के पर रोक लगेगी, इस समर्थन में 67 फीसदी बुर्के पर रोक लगाने के पक्ष में दिए गए है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *