29 सितंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 29 September 2018 Current Affairs in Hindi
- Gk Section
- Posted on
29 September 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
यहाँ हमने 29 सितंबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 29 September 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
29 सितंबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. भारत में किसानों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिये कौन सी ई-कॉमर्स कंपनी ने 180 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है?
क. ऐमज़ॉन
ख. फ्लिपकार्ट
ग. वालमार्ट
घ. शॉपर शॉप
प्रश्न 2. केरल के सबरीमाला मंदिर में किसने हाल ही में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. सुप्रीमकोर्ट
प्रश्न 3. विधानसभाएं या लोकसभा के भंग होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी, हाल ही में यह निर्देश किसने दिया है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. चुनाव आयोग
घ. सुप्रीमकोर्ट
प्रश्न 4. आतंकियों के खिलाफ भारतीय सैनिकों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को दो वर्ष पुरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में ‘पराक्रम पर्व’ की शुरुआत की है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. हरियाणा
घ. राजस्थान
प्रश्न 5. एचई साप्ताहिक पत्रिका ने हाल ही में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की सूची जारी की है, जिसमे आईआईएससी बेंगलुरु को कौन सा स्थान मिला है ?
क. पहला
ख. सातवा
ग. दसवा
घ. बारहवा
प्रश्न 6. भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की सिफारिश करने के लिए किसने आठ सदस्यीय एक खोज समिति का गठन किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. सुप्रीमकोर्ट
प्रश्न 7. देश में 2022 तक टेलीकॉम सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश और 40 लाख लोगो को रोजगार देने के उद्देश्य से किसने NDCP को मंजूरी दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. सुप्रीमकोर्ट
प्रश्न 8. सीबीआई ने टेलीकॉम उपकरण निर्माता कंपनी वीएमसी सिस्टम्स के खिलाफ कितने करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है?
क. 1500 करोड़
ख. 1700 करोड़
ग. 2300 करोड़
घ. 2800 करोड़
प्रश्न 9. हाल ही में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली किस कंपनी की एसयूवी “विटारा ब्रेजा” को 4 स्टार मिले हैं?
क. मारुति सुजुकी
ख. हुंडई
ग. हौंडा
घ. हीरो
प्रश्न 10. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर खिलाडी डार्सी शॉर्ट ने डोमेस्टिक एकदिवसीय टूर्नमेंट में मात्र 148 गेंदों में 257 रन बनाये है उन्होंने अपनी इस पारी में कितने छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. 20 छक्के
ख. 22 छक्के
ग. 23 छक्के
घ. 25 छक्के
प्रश्न 11. निम्न में से किस देश ने एकबार फिर से कहा है वह एनएसजी की सदस्यता के लिए बिना शर्त के भारत का समर्थन करेगा?
क. जापान
ख. ब्रिटेन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका
प्रश्न 12. एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा देश वर्ष 2030 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. अमेरिका
प्रश्न 13. हाल ही में हुए एशिया कप 2018 का ख़िताब किस क्रिकेट टीम ने जीता है?
क. श्रीलंका
ख. अफगानिस्तान
ग. बांग्लादेश
घ. भारत