Current Affairs in Hindi: यहाँ पर 10 नवंबर 2023 करंट अफेयर्स एवं जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 10 November 2023) प्रकाशित है जोकि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, आदि के लिए उपयोगी है।
10 नवंबर 2023 समसामयिक घटनाएं
10 नवंबर 2023 की हाल ही में घटित होने वाली घटनाएं मुद्दों का स्पष्टीकरण और/या विश्लेषण हिंदी में।
- हाल ही में वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विधि कुमार बिरदी ने आईजीपी का पदभार संभाल लिया।
- हाल ही में 37वें राष्ट्रीय खेलों की साइकिलिंग स्पर्धा में कर्नाटक के नवीन जॉन ने स्वर्ण और तमिलनाडु के श्रीनाथ लक्ष्मीकांत ने रजत और महाराष्ट्र ने चिन्मय केवलरमानी ने कांस्य पदक जीता है।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एचएनबी विवि में 59 दीक्षार्थियों को स्वर्ण पदक पदक प्रदान किए है।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।
- हाल ही में उत्तराखंड के स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगाठ में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ”डेस्टिनेशन उत्तराखंड” ट्रेंड पर रहा।
- हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने चुनावी राजनीति से सन्यास की घोषणा की।
- डिजिटल रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म हाउवसिंग डॉटकॉम ने ईज़ीलोन में रणनीतिक निवेश करने की घोषणा की है।
- हाल ही में पारस डेयरी फूड सेक्टर में ‘असली भरोसा असली घी’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
- हाल ही में झारखंड के रांची में जनजातीय गौरव दिवस व भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर दो दिवसीय “बिरसा महोत्सव 2023” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर: 10 नवंबर 2023
10 नवंबर 2023 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं का संदर्भित जीके प्रश्नोत्तरी हिंदी में CSE, बैंक आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए.
Q1. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की किस कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
(a) मेग लैनिंग
(b) मेग तेनिंग
(c) मेग कैनिंग
(d) मेग मैंनिंग
Ans. (a)
व्याख्या: इन्होने पहला आईसीसी खिताब वर्ष 2012 में श्रीलंका में टी20 विश्व कप में आया था और इसके बाद मैंनिंग अगले वर्ष भारत में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
Q2. साहित्य अकादमी ने कितनी भाषाओं के राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार अर्पण किये है?
(a) 21
(b) 71
(c) 51
(d) 11
Ans. (a)
व्याख्या: प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार 2023 का साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने एक भव्य समारोह में प्रदान किए।
Q3. किस राज्य में आरक्षण को लेकर पांच विधेयक पारित किये गये है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) गोवा
(d) असम
Ans. (b)
व्याख्या: बिहार विधानसभा में हाल ही में कुल पांच विधेयक पारित किये गये, जिनमे सरकारी सेवाओं में आरक्षण की ऊपरी सीमा को और बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने के नये आरक्षण फार्मूले से संबंधित विधेयक भी शामिल है।
Q4. भारत की प्राचीन विधा जिसे हाल ही में राष्ट्रीय खेल के दौरान नयी दिशा मिली है?
(a) कलारीपयट्टू
(b) खोखो
(c) कंचे
(d) सतरंज
Ans. (a)
व्याख्या: 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मार्शल आर्ट की जननी कही जाने वाली प्राचीन विधा ‘कलारीपयट्टू’ को नयी दिशा मिली है।
Q5. एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में परनीत कौर ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
(a) तीरंदाजी स्पर्धा
(b) कबड्डी स्पर्धा
(c) बैडमिंटन स्पर्धा
(d) क्रिकेट स्पर्धा
Ans. (a)
व्याख्या: थाईलैंड के बैंकॉक में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में युवा परनीत कौर ने हाल ही में को महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम को हराकर स्वर्ण पदक जीता।