Home / Current Affairs Hindi / Today Current Affairs in Hindi 11 October 2023: Questions and Answers

Today Current Affairs in Hindi 11 October 2023: Questions and Answers

0
11 October 2023 current affairs in Hindi

11-october-2023-current-affairs-in-hindi

आज के करंट अफेयर्स: 11 अक्टूबर 2023

11 October 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 11 अक्टूबर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 11 October 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

11 October 2023 Current Affairs in Hindi – 11 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स

(1) महिलाओं के रोजगार और वेतन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अमेरिकी आर्थिक इतिहासकार क्लाउडिया गोल्डिन को इस वर्ष का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। (2) 10 अक्टूबर 1970 में फ़िजी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) से स्वतंत्रता हासिल की थी. और हाल ही में फिजी की आजादी के 53 साल वर्ष पुरे हुए है। (3) निकिता देशपांडे को हाल ही में 15वें श्रीनिवास रायप्रोल कविता पुरस्कार की विजेता घोषित किया गया है। (4) अभिनेता वरुण धवन को पालतू जानवरों की देखभाल और पोषण में अग्रणी, मार्स पेट केयर ने पेडिग्री इंडिया के लिए विज्ञापन फिल्म के साथ अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया है। (5) इस वर्ष 2023 में आठवां आयुर्वेद दिवस 10 नवंबर को रखा गया है। (6) निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक और फिनटेक फाइब ने हाल ही में तकनीक-प्रेमी जनरेशन जेड के लिए देश का पहला बिना नंबर वाला क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के उद्देश्य से साझेदारी करने का ऐलान किया। (7) चीन के प्रांतीय परिषद सूचना कार्यालय ने हाल ही में ‘बेल्ट एंड रोड पहल- साझा भविष्य के वैश्विक समुदाय का एक प्रमुख स्तंभ’ शीर्षक से एक श्वेत पत्र जारी किया। (8) 12 अक्टूबर से आयोजित ‘वीनू मांकड ट्राफी‘ के लिये उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के कप्तानी मोहम्मद अमान को सौंपी गयी है।

Read Also...  13 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

11 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

अब आप पढ़ेंगे 11 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स क्विज एवं सवाल जवाब हिंदी में.

Q1. हाल ही में किसे अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है?

[A] क्लाउडिया गोल्डिन
[B] हग रोस्कोफ
[C] सेसिलिया रोउसे
[D] लॉरेंस काटज

Answer [A]. क्लाउडिया गोल्डिन

Q2. किस बॉलीवुड अभिनेता को ‘पेडिग्री इंडिया’ ने अपना भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया है ?

[A] अमिताभ बच्चन
[B] वरुण धवन
[C] अक्षय कुमार
[D] जॉन अब्राहम

Answer [B]. वरुण धवन

Q3. सुक्खू की’जिला सुशासन सूचकांक पर वार्षिक रिपोर्ट-2022; में हिमाचल प्रदेश के किस जिले को प्रथम स्थान मिला है?

[A] झील नगर
[B] कांगड़ा
[C] अमृत पुर
[D] अजय नगर

Answer [B]. कांगड़ा

Q4. हाल ही में किस देश ने अपना 53वां आजादी का जश्न मनाया ?

[A] फिजी
[B] भारत
[C] अफ्रीका
[D] नीदरलैंड

Answer [A]. फिजी

Q5. किस लेखक को 15वें श्रीनिवास रायप्रोल कविता पुरस्कार की विजेता के रूप में घोषित किया गया है?

[A] निकिता देशपांडे
[B] सुनीता देशपांडे
[C] शिला देशपांडे
[D] कटरीना देशपांडे

Answer [A]. निकिता देशपांडे

Q6. यूपी अंडर-19 2023 क्रिकेट टीम की कप्तानी किसे सौंपी गई है?

[A] अर्जुन सिंह
[B] रामपाल सिन्हा
[C] मोहम्मद अमान
[D] अमित तिवारी

Answer [C]. मोहम्मद अमान

Q7. किस देश ने हाल ही में ‘बेल्ट एंड रोड पहल- साझा भविष्य के वैश्विक समुदाय का एक प्रमुख स्तंभ’ शीर्षक से एक श्वेत पत्र जारी किया?

[A] थाईलैंड
[B] चीन
[C] जापान
[D] नेपाल

Answer [B]. चीन

Q8. किस बैंक ने फिनटेक फाइब के साथ भारत का पहला बिना नंबर वाला क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के उद्देश्य से साझेदारी की है?

Read Also...  Current Affairs - 1 July 2018 - Questions and Answers in Hindi

[A] सिटी बैंक
[B] एक्सिस बैंक
[C] देना बैंक
[D] एस बैंक

Answer [B]. एक्सिस बैंक

Q9. इस वर्ष आयुर्वेद आठवां आयुर्वेद दिवस कब मनाया जाएगा?

[A] 10 नवंबर
[B] 10 जनवरी
[C] 10 फरवरी
[D] 10 दिसंबर

Answer [A]. 10 नवंबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *