16 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

16 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘16 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘16 February 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

Q.1: चाल ही में चर्चित’ऑपरेशन लोटस’ किस राजनीती दल से सम्बन्ध रखता है?

[A] भारतीय जनता पार्टी
[B] कांग्रेज
[C] समाजवादी पार्टी
[D] निर्दलीय पार्टी

Ans. A: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा।

Q.2: हाल ही में ‘दिव्य कला मेले’ का शुभारम्भ किस शहर में किया गया है?

[A] उज्जैन
[B] जयपुर
[C] चंडीगड़
[D] अहमदाबाद

Ans. D: हाल ही में अहमदाबाद-रिवरफ्रंट (वल्लभ सदन) पर देश के दिव्यांग हस्तकला कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं के प्रदर्शनी- सह बिक्री मेले ‘दिव्य कला मेले’ का गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुभारम्भ किया।

Q.3: आईएमडीबी की वेलेंटाइन वीक की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट में किस अभिनेत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया है?

[A] त्रिप्ति डिमरी
[B] पूजा डिमरी
[C] सपना डिमरी
[D] अमृता डिमरी

Ans. A: आईएमडीबी की वेलेंटाइन वीक की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी ने पहला स्थान हासिल किया है।

Q.4: हाल ही में कौन राजस्थान कर बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त हुए है?

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 10 October 2017 for SSC Exam

[A] आकाश सिंह
[B] कपिल यादव
[C] राजेश श्वामी
[D] राजेश्वरसिंह

Ans. D: हाल ही में राजस्थान कर बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार राजस्थान राजस्व मंडल के अध्यक्ष राजेश्वरसिंह ने सँभाला।

Q.5: हाल ही में किस राज्य में ‘श्री 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया है?

[A] गुजरात
[B] दिल्ली
[C] पंजाब
[D] कर्णाटक

Ans. A: गुजरात में ‘श्री 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव-2024’ का भव्य आयोजन किया गया है।

Q.6: हाल ही में किस कंपनी ने मेरठ मेट्रो के लिए पहला स्वदेशी निर्मित ट्रेनसेट बनाकर सौंप दिया है?

[A] ओर्पा
[B] टाटा
[C] रेलिएंस
[D] एल्सटॉम

Ans. D: एल्सटॉम ने मेरठ मेट्रो के लिए पहला स्वदेशी निर्मित ट्रेनसेट बनाकर सौंप दिया है।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *