Today Current Affairs in Hindi 23 October 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स: 23 अक्टूबर 2023

23 October 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 23 अक्टूबर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 23 October 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

23 October 2023 Current Affairs in Hindi – 23 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार विजेताओं को विज्ञान भवन में अनुभव पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगे.
  • आयुष मंत्रालय ने हाल ही में विशेष अभियान 3.0 में अनावश्यक वस्तुओं को हटाने और कार्यस्थल को इष्टतम बनाने में उपलब्धि हासिल की है
  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के उद्घाटन के दौरान ‘प्रोजेक्ट यूडीबीएचएवी’ लॉन्च किया है
  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया है
  • मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त सचिव श्री सागर मेहरा आज 23 अक्टूबर 2023 को कोच्चि में ‘मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान’ पर कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे.
  • केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने “कस्तूरी कॉटन भारत” की वेबसाइट लॉन्च की है.

23 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किस स्थान पर अनुभव पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगे?

  • क. राष्ट्रपति भवन
  • ख. इंडिया गेट
  • ग. विज्ञान भवन
  • घ. इनमे से कोई नहीं

Answer:- ग. विज्ञान भवन – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार विजेताओं को विज्ञान भवन में अनुभव पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगे. जबकि साथ ही पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल लॉन्च करेंगे.

Read Also...  Hindi Current Affairs | 3 July 2025 करेंट अफेयर्स Question-Answer

किस मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 में अनावश्यक वस्तुओं को हटाने और कार्यस्थल को इष्टतम बनाने में उपलब्धि हासिल की है?

  • क. शिक्षा मंत्रालय
  • ख. जनजातीय मंत्रालय
  • ग. विज्ञान मंत्रालय
  • घ. आयुष मंत्रालय

Answer:- आयुष मंत्रालय – आयुष मंत्रालय ने हाल ही में विशेष अभियान 3.0 में अनावश्यक वस्तुओं को हटाने और कार्यस्थल को इष्टतम बनाने में उपलब्धि हासिल की है. आयुष मंत्रालय विशेष अभियान 3.0 में उल्लिखित अन्य उपलब्धियों को अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है.

रक्षा मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में “प्रोजेक्ट उद्भव” लॉन्च किया है?

  • क. हरदीप सिंह पूरी
  • ख. निर्मला सीतारमण
  • ग. राजनाथ सिंह
  • घ. कमलनाथ सिंह

Answer:- ग. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के उद्घाटन के दौरान ‘प्रोजेक्ट यूडीबीएचएवी’ लॉन्च किया है. “उद्भव” जिसका अर्थ ‘उत्पत्ति’ है, हमारे राष्ट्र के पुराने धर्मग्रंथों और लेखों को स्वीकार करता है, जो सदियों पुराने हैं और इनमें गहन ज्ञान शामिल है, जो आधुनिक सैन्य रणनीतियों को लाभ पहुंचा सकता है.

श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में किस शहर में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया है?

  • क. नई दिल्ली
  • ख. पुणे
  • ग. गुजरात
  • घ. दिल्ली

Answer:- क. नई दिल्ली – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया है. यह दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य बातचीत, कला, नृत्य, नाटक, गाथाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से सदियों से विकसित भारत की समृद्ध सैन्य संस्कृति और विरासत का उत्‍सव मनाना है.

Read Also...  Weekly Current Affairs (15th to 21 Mar 2021) in Hindi

मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त सचिव का नाम बताइए, जो आज कोच्चि में ‘मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान’ पर कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे?

  • क. संजय महरा
  • ख. अजय त्यागी
  • ग. विजय सिंह
  • घ. श्री सागर मेहरा

Answer:- घ. श्री सागर मेहरा – मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त सचिव श्री सागर मेहरा आज 23 अक्टूबर 2023 को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड ट्रेनिंग (एनआईएफपीएचएटीटी), कोच्चि में ‘मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान’ पर कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे. एनआईएफपीएचएटीटी में आयोजित एमएसजेए की कार्यशाला के दौरान मछुआरे, मछुआरों के प्रतिनिधि, मछली-किसान, उद्यमी, मछुआरा सहकारी समिति के नेता, पेशेवर, वैज्ञानिक और अन्य हितधारक बातचीत में शामिल होंगे.

किस केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने “कस्तूरी कॉटन भारत” की वेबसाइट लॉन्च की है?

  • क. हरदीप सिंह पूरी
  • ख. संजय माथुर
  • ग. विजय सिंह
  • घ. श्री पीयूष गोयल

Answer:- घ. श्री पीयूष गोयल – केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने हाल ही में आवश्यक जानकारी और अपडेट के उद्देश्य से हाल ही में कस्तूरी कॉटन भारत” की वेबसाइट https://kasturicotton.texprocil.org/ लांच की है. कस्तूरी कॉटन भारत भारतीय कपास की ब्रांडिंग, ट्रेसबिलिटी और प्रमाणन की पूरी जिम्मेदारी लेकर स्व-नियमन के सिद्धांत पर काम करने के लिए वस्त्र मंत्रालय, भारतीय कपास निगम, व्यापार निकायों और उद्योग की एक संयुक्त पहल है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *