Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 26 November 2023 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 26 November 2023 Questions and Answers

0

26 नवम्बर 2023 महत्वपूर्ण सामयिकी प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


शिक्षा मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में संथा कवि भीमा भोई और महिमा पंथ की विरासत पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया है?
क. श्री धर्मेंद्र प्रधान
ख. श्री विजय सिंह
ग. श्री अजय त्यागी
घ. श्री मिश्र सिंह
उत्तर: श्री धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में ओडिशा के भुवनेश्वर में संथा कवि भीमा भोई और महिमा पंथ की विरासत पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा है की महिमा धर्म और उसका दर्शन जीवन में सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.

किस मंत्रालय ने हाल ही में एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम के तीसरे चरण की शुरुआत की है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. महिला मंत्रालय
उत्तर: जनजातीय मंत्रालय – जनजातीय मंत्रालय ने हाल ही में एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम के तीसरे चरण की शुरुआत की है. जिसमे 22 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 20 यात्राओं में भाग लेंगे. एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को देश की समृद्ध विविधता से परिचित कराने की कोशिश करता है.

निम्न में से कौन सा विभाग 26 नवंबर को गुवाहाटी में पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023” मनाएगा?
क. विज्ञान विभाग
ख. महिला विभाग
ग. योजना विभाग
घ. पशुपालन और डेयरी विभाग
उत्तर: पशुपालन और डेयरी विभाग – पशुपालन और डेयरी विभाग 26 नवंबर को गुवाहाटी में पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023″ मनाएगा. यह दिवस भारत में श्वेत क्रांति के जनक” डॉ. वर्गीस की 102वीं जयंती का सम्मान करता है, जो हमारे देश में डेयरी क्षेत्र की उपलब्धि और महत्व पर प्रकाश डालता है.

Read Also...  Current Affairs - 13 April 2018 - Questions and Answers in Hindi

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और किसने हाल ही में नयी चेतना अभियान के दूसरे वर्ष का उद्घाटन किया है?
क. राजनाथ सिंह
ख. अजय सिंह
ग. विजय माथुर
घ. साध्वी निरंजन ज्योति
उत्तर: साध्वी निरंजन ज्योति – ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति ने हाल ही में नयी चेतना अभियान के दूसरे वर्ष का उद्घाटन किया है. नई चेतना-पहल बदलाव की अभियान जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ाई में दूसरा वर्ष है.

26 नवम्बर को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
ख. राष्ट्रीय ज्ञान दिवस
ग. राष्ट्रीय महिला दिवस
घ. राष्ट्रीय संविधान दिवस
उत्तर: राष्ट्रीय संविधान दिवस – 26 नवम्बर को भारत में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है. इस दिन 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था. 26 नवंबर को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था और अपनाया गया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *