Home / Current Affairs Hindi / Today Current Affairs in Hindi 5 September 2023: Questions and Answers

Today Current Affairs in Hindi 5 September 2023: Questions and Answers

0

5 सितम्बर 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 5 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (5 September 2023 current affairs) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

5-september-2023-current-affairs-in-hindi-gksection

5-september-2023-current-affairs-in-hindi-gksection

आज के करंट अफेयर्स पढ़ें: 5 सितम्बर 2023

5 सितम्बर 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 5 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (5 September 2023 current affairs) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

Q1. किस पावर लिमिटेड कंपनी ने नियोसिम इंडस्ट्री से सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका लिया है?

  • टीपीआरईएल
  • अजुरा पॉवर
  • सिज़ोन
  • अदानी ग्रीन पॉवर

Ans. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल): टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने 4 सितम्बर 2023 को बताया कि उसे नियोसिम इंडस्ट्री लिमिटेड से महाराष्ट्र राज्य में 26 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव सौर बिजलीघर के निर्माण का ठेका मिला।

Q2. उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने किस बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ साझेदारी की है?

  • गूगल
  • मेटा
  • ट्विटर
  • रेडिट

Ans. मेटा (पूर्व में फेसबुक): केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में उद्यमियों की मदद और उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग एवं बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और मेटा (पूर्व में फेसबुक) के बीच तीन वर्ष की साझेदारी की है.

Q3. किस देश में ‘डिजिटल यात्रा दस्तावेज’ का परीक्षण किया जा रहा है?

  • भारत
  • जापान
  • चीन
  • फिनलैंड

Ans. फिनलैंड: विश्व में पहली बार फिनलैंड में फिनलैंड में डिजिटल यात्रा दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है।

Q4. हाल ही में किसे इंटरनेशनल ज्योतिषाचार्य व वास्तुकार के सम्मान पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया?

  • ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों
  • ज्योतिषाचार्य खेरभेज सिंह ढिल्लों
  • ज्योतिषाचार्य धूरभेज सिंह ढिल्लों
  • ज्योतिषाचार्य सुरभेज सिंह ढिल्लों
Read Also...  15-November-2021 Current Affairs in Hindi

Ans. ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों: 1 से 3 सितंबर 2023 तक मंसूरी में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष सेमिनार में ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों को इंटरनेशनल ज्योतिषाचार्य व वास्तुकार के सम्मान पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

Q5. खेल गांव रांची में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में कौन चैंपियन बना है?

  • असम ओवरऑल
  • मुंबई ओवरऑल
  • झारखंड ओवरऑल
  • दिल्ली ओवरऑल

Ans. झारखंड ओवरऑल : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा ‘झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन’ के तत्वाधान में खेल गांव रांची के ‘हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम’ में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में मेजबान झारखंड ओवरऑल चैंपियन बनी।

Q6. किस प्रबंधन संस्थान को 17 वीं ई-पीएआरसीसी टीचिंग केस और सिमुलेशन कंपीटीशन में यूएस अवार्ड से नवाजा गया है?

  • एक्सएलआरआई जमशेदपुर
  • एक्सएलआरआई चेन्नई
  • एक्सएलआरआई दिल्ली
  • एक्सएलआरआई मद्रास

Ans. एक्सएलआरआई जमशेदपुर: एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने मैक्सवेल स्कूल ऑफ सिटिजनशिप एंड पब्लिक अफेयर्स, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क, यूएस द्वारा आयोजित 17वां वार्षिक ई-पीएआरसीसी टीचिंग केस एंड सिमुलेशन प्रतियोगिता पुरस्कार, 2023 जीता लिया है।

Q7. हाल ही में ज़िम्बाब्वे के किस पूर्व क्रिकेटर का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

  • बिल स्मिथ
  • रिक्की पोंटिंग
  • हीथ स्ट्रीक
  • जोनी स्य्मोंड

Ans. हीथ स्ट्रीक: 49 वर्ष की उम्र में ज़िम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *