Home / Samanya Gyan / दिल्ली सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan), History, Geography, Metro, Languages, Places, Economy, Education

दिल्ली सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan), History, Geography, Metro, Languages, Places, Economy, Education

0

दिल्ली सामान्य ज्ञान – Delhi General Knowledge in Hindi

1483 वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली शेहर आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय राजधानी एवं भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर कहलाये जाने वाले क्षेत्र है जिसमे नई दिल्ली भी सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली का महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ नाम था। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। भारत की राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों – कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं।

दिल्ली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान और तथ्य

उप – राज्यपालअनिल बैजल
मुख्यमंत्रीअरविन्द केजरीवाल
आधिकारिक वेबसाइटwww.Delhi.gov.in
स्थापना का दिन1 फ़रवरी 1992
क्षेत्रफल1483 वर्ग किमी
घनत्व11297 प्रति वर्ग किमी
जिले11
राजधानीनई दिल्ली
नदियाँयमुना
वन एवं राष्ट्रीय उद्यानराष्ट्रीय प्राणी उद्यान, असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य
भाषाएँहिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू
राजकीय पक्षीगौरैया
पड़ोसी राज्यहरियाणा, उत्तर प्रदेश
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र70
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र7

दिल्ली का इतिहास – History of Delhi

दिल्ली को प्राचीन काल में इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। जिसका उल्लेख महाभारत नामक महापुराण में मिलता है जोकि महाभारत काल मे पांडवों की राजधानी थी। दिल्ली में तोमरों का शासनकाल वर्ष 900-1200 तक माना जाता है दिल्ली का अंतिम हिन्दू सम्राट महाराज पृथ्वीराज चौहान को माना जाता है।
मुगल बादशाह अकबर ने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थान्तरित कर दिया। शाहजहाँ (1628-1658) के द्वारा सातवीं बार बसाया गया दिल्ली शहर शाहजहाँनाबाद के नाम से पुकारा गया। जोकि आम भाषा में पुराना शहर या पुरानी दिल्ली कहा जाता है।
बहादुर शाह जफ़र दिल्ली का आखिरी मुगल बादशाह था १८५७ के इस प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन को पूरी तरह दबाने के बाद अंग्रेजों ने बहादुरशाह ज़फ़र को रंगून भेज दिया तथा भारत पूरी तरह से अंग्रेजो के अधीन हो गया। १९४७ में भारत की आजादी के बाद इसे अधिकारिक रूप से भारत की राजधानी घोषित कर दिया गया।

Read Also...  What is Blockchain in Hindi? - ब्लॉकचेन क्या है?

दिल्ली में बोली जाने वाली आम भाषाए – Languages of Delhi

दिल्ली में बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी।

दिल्ली भूगोल – Geography of Delhi

भारतीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 1,484 कि.मी.२ (573 वर्ग मील) में विस्तृत है दिल्ली समुद्रतल से 700 से 1000 फीट की ऊँचाई पर हिमालय से 160 किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे पर बसा है। दिल्ली के भूगोल के दो प्रधान अंग हैं यमुना सिंचित समतल एवं दिल्ली रिज.
दिल्ली के अनुरक्षण हेतु तीन संस्थाएं कार्यरत है:-
1. दिल्ली नगर निगम जो कि विश्व का सबसे बड़ा स्थानीय निकाय है,
वर्तमान समय में दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बाट दिया गया है
ऊपरी दिल्ली नगर निगम,पूर्वी दिल्ली नगर निगम व दक्षिण दिल्ली नगर निगम
2. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद
3. दिल्ली छावनी बोर्ड

दिल्ली दर्शनीय स्थल – Places of Interest in Delhi

दिल्ली में ऐसे बहुत से दर्शनीय स्थल है जहा पर प्रतिदिन हजारो की संख्या में पर्यटक यात्रा व् घुमने आते है कुछ महत्वपूर्ण व् प्राचीन स्थान है:
हुमायूँ का मकबरा, लाल किला, पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, लोधी मकबरे परिसर, निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह आदि ऐतिहासिक राजसी इमारत यहाँ है.
भारत की राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय यही पर स्थित है जिनमे मुख्य है, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं;
दिल्ली में सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ जिनमे मुख्य है बिरला मंदिर, आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है।
दिल्ली में भारत के प्रधान मंत्रियों की समाधियाँ भी स्थित हैं, जंतर मंतर है, लाल किला है साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और अनेक बाज़ार हैं, जैसे कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक और बहुत से रमणीक उद्यान भी हैं, जैसे मुगल उद्यान, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, तालकटोरा गार्डन, लोदी गार्डन, चिड़ियाघर, आदि, जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल लुभा लेते हैं।

Read Also...  Padma Awards 2019 List in Hindi (4 Padma Vibhushan, 14 Padma Bhushan, 94 Padma Shri)

दिल्ली के नगर प्रशासन – Civil Administration of Delhi

दिल्ली को कुल नौ ज़िलों में बँटा हुआ है – प्रत्येक जिले में एक उपायुक्त नियुक्त है और हरेक जिले के तीन उपजिले हैं। प्रत्येक उप जिले का एक उप जिलाधीश नियुक्त है। ये सभी उपायुक्त मंडलीय अधिकारी के अधीन होते हैं। निम्न लिखित दिल्ली के जिलों की सूची है:-

  • मध्य दिल्ली जिला
  • उत्तर दिल्ली जिला
  • दक्षिण दिल्ली जिला
  • पूर्वी दिल्ली जिला
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला
  • दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला
  • नई दिल्ली जिला
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला
  • पश्चिम दिल्ली जिला

दिल्ली के शिक्षा संस्थान – Delhi Education

दिल्ली में ऐसी कई सरकारी एवं निजी शिक्षा संस्थान हैं जो कला, वाणिज्य, विज्ञान, प्रोद्योगिकी, आयुर्विज्ञान, विधि और प्रबंधन में उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिये विख्यात हैं।
जिनमे मुख्य महत्त्वपूर्ण
दिल्ली विश्वविद्यालय
गुरु गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय,
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय,
टेरी – ऊर्जा और संसाधन संस्थान एवं जामिया मिलिया इस्लामिया उच्च शिक्षा के प्रमुख संस्थान हैं।

दिल्ली अर्थ व्यवस्था – Economy of Delhi

दिल्ली मुंबई के बाद भारत के सबसे बड़े व्यापारिक महानगरो में से है।
दिल्ली में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपना मुख्यालय खोला है।
जिनमे मुख्य कंपनी है पेप्सी, गैप, इत्यादि.

दिल्ली मेट्रो सेवा – Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की शुरुआत २४ दिसम्बर 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। दिल्ली मेट्रो का पहला चरण वर्ष 2006 में पूरा हो चुका है।

दिल्ली वायु सेवा – Delhi Air Service General Knowledge

दिल्ली में इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है, दिल्ली में सफदरजंग विमानक्षेत्र दिल्ली का एक अन्य एयरफ़ील्ड है, जहा सामान्य विमानन अभ्यासों के लिए और कुछ वीआईपी उड़ानों के लिए प्रयोग होता है.

Read Also...  अमेरिका के उपराष्ट्रपतियों की सूची:- नाम, पोलिटिकल पार्टी और कार्यकाल

दिल्ली यातायात सुविधाएं – Delhi Transport Facilities

दिल्ली परिवहन निगम विश्व की सबसे बड़ी पर्यावरण सहयोगी बस-सेवा प्रदान करता है।
सन १९९८ में सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के सभी सार्वजनिक वाहनों को डीज़ल के स्थान पर कंप्रेस्ड नैचुरल गैस का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया था

दिल्ली रेल सेवा – Delhi Rail Service

दिल्ली एक प्रधान जंक्शन है, दिल्ली के चार मुख्य रेलवे स्टेशन हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
दिल्ली जंक्शन
सराय रोहिल्ला
हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन

दिल्ली जनसांख्यिकी – Delhi Demographics

दिल्ली की एक सर्वेक्षण के अनुसार वार्षिक 3.85% की वृद्धि के साथ 2001 में दिल्ली की जनसंख्या 1 करोड़ 38 लाख पहुँच चुकी है। 1991 से 2001 के दशक में जनसंख्या की वृद्धि की दर 47.02% थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *