Home / Essay Hindi / परिश्रम पर निबन्ध – Essay On Hard Work in Hindi

परिश्रम पर निबन्ध – Essay On Hard Work in Hindi

0

Hard Work Essay – यहाँ पर आप परिश्रम पर निबन्ध (Essay On Hard Work in Hindi) के सरल उदाहरण प्रकाशित किए गए है.

परिश्रम हमारी की सफलता कुंजी है। हमारे जीवन में परिश्रम के बहुत महत्व है। संसार मे परिश्रम के बिना कोई काम नहीं किया जा सकता है। संसार में किसी भी चीज़ को पाने के लिए परिश्रम करना अनिवार्य होता है। खाने के लिए भी प्रयत्न करना पड़ता है। खाना स्वयं पेट में नहीं आ जाता। परिश्रम के बिना मनुष्य किसी भी चीज़ की प्राप्ति नहीं कर सकता। यदि हम अब तक के इतिहास को भी देखे तो कोई व्यक्ति ऐसे ही सफल नहीं बना। उसे भी बहुत परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ी होगी।

अर्थ

परिश्रम से हर कार्य किया जा सकता है, न कि मन की इच्छा से। जैसे कहा जा सकता है, कि शेर के मुँह में हिरण अपने आप प्रवेश नहीं करता। उसे हिरन को खाने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता है। तभी जाके वह उसका शिकार कर सकता। ठीक इसी प्रकार यदि मनुष्य को किसी चीज़ की प्राप्ति करनी होती है। तो उसे परिश्रम करना ही पड़ता है। मनुष्य को परिश्रम बचपन से ही करना चाहिए।

महत्व

यदि मनुष्य के जीवन में परिश्रम खत्म हो जाता है तो उसके जीवन की गाड़ी रुक जाती है। अगर हम परिश्रम न करें तो हमारा खाना – पीना, उठना – बैठना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। यदि मनुष्य परिश्रम न करें तो उन्नति और विकास की कल्पना तक नहीं की जा सकती।

निष्कर्ष

जो लोग परिश्रम को पूजा मानते है। संसार में उनकी ही पूजा होती है। जीवन की दौड़ में परिश्रम करने वाला व्यक्ति ही विजयी होता है। आलसी व्यक्ति को हार का मुँह देखना पड़ता है। परिश्रम से इंसान अपना भाग्य भी बदल सकता है। अतः कहा जा सकता है की व्यक्ति को सदैव परिश्रम करते रहना चाहिए, कभी रुकना नहीं चाहिए और अपने जीवन में सोचे गए उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सदा कार्यरत रहना चाहिए।

Read Also...  बाल दिवस पर पर भाषण - Speech on Children’s Day in Hindi - उदाहरण

परिश्रम के पर्यायवाची शब्द

  • मेहनत
  • कसाला
  • कष्ट
  • मेहनत
  • श्रम
  • प्रयत्न, प्रयास
  • कोशिश

परिश्रमी के विलोम शब्द

  • आलसी
  • कामचोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *