Home / Essay Hindi / हिन्दी दिवस पर निबन्ध – Essay On Hindi Diwas in Hindi

हिन्दी दिवस पर निबन्ध – Essay On Hindi Diwas in Hindi

0

Hindi Day Essay – यहाँ पर आप बाल दिवस पर निबन्ध (Essay On Hindi Diwas in Hindi) के सरल उदाहरण प्रकाशित किए गए है.

भारत विविधताओं का देश हैं यहां सैकड़ों संस्कृतियां निवास करतीं हैं और उनमें सैकड़ों बोलियां बोली जाती हैं। परंतु उनको एकजुट करने में हिंदी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में हिंदी बोली या समझी जाती है। अधिकतर क्षेत्रों हिंदी लोगों की मातृभाषा भी है। इसके बावजूद हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा बनने के लिए संघर्षरत है। हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी को उसका उचित स्थान दिलाना ही है।

भारत में हिंदी दिवस

14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत आजादी के तुरंत बाद 1946 में हुई थी। जिसका उद्देश्य हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करना और सम्पूर्ण भारत में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। इस दिन सभी शासकीय और प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं में हिंदी के महत्व को समझाया जाता है और छात्रों द्वारा हिंदी में काव्य पाठ आदि प्रस्तुति दी जातीं हैं।

विश्व स्तर पर हिंदी दिवस

10 जनवरी 1974 को नागपुर में एक विश्व स्तरीय सभा का आयोजन किया गया था जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए। तभी से हिंदी को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

अंग्रेजी का प्रचलन

आज जिस प्रकार अंग्रेजी का प्रचलन शुरू हो चुका है वह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। क्योंकि किसी अन्य भाषा का ज्ञान होना गलत बात नहीं है किंतु उसके लिए अपनी मातृ भाषा को भुला देना भी अच्छी बात नहीं है। आज जिनको भी अंग्रेजी नहीं आती उन्हें लोग हिकारत से देखते हैं। इसलिए हिंदी भाषा का प्रचार – प्रसार किया जाए।

Read Also...  महाशिवरात्रि पर निबन्ध - Essay on Shivratri in Hindi

निष्कर्ष: आज भारत में विदेशी संस्कृति का प्रचार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे युवा वर्ग पर बहुत ही बुरा असर हो रहा है। आज आवश्यक है कि युवा हिंदी साहित्य में रुचि दिखाएं। क्योकि हमारा हिंदी साहित्य बहुत ही धनवान है जो कि उन्हें सही राह प्रदर्शित करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *