Home / Samanya Gyan / Global Pollution List: दुनिया के टॉप 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों में 13 भारतीय शहर

Global Pollution List: दुनिया के टॉप 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों में 13 भारतीय शहर

0
global-pollution-list-13-most-polluted-cities-in-india

global-pollution-list-13-most-polluted-cities-in-india

Global Pollution List: सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर, यहाँ देखें कौनसे है

Most polluted Cities of India- विश्व भर में बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय बन गया है. हालांकि यह भारत के लिए ज्यादा चिंता का विषय है, क्योंकि भारत के शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित निकले हैं. दरअसल हाल ही में ग्लोबल पॉल्यूशन लिस्ट जारी हुई है. इसमें टॉप 20 प्रदूषित शहरों में से 23 भारत के हैं.

बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूरा विश्व परेशान है, क्योंकि इसे नियंत्रित करने के प्रयास जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं मिल पाया है. वहीं प्रदूषण को लेकर सबसे ज्यादा चिंता भारत की बढ़ी हुई है, क्योंकि सबसे ज्यादा प्रदूषित भारतीय शहर ही हैं. जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल पॉल्यूशन लिस्ट जारी हुई है. इसमें विश्व के टॉप 20 प्रदूषित शहरों के बारे में बताया गया है. जहां इसमें 20 में 13 शहर भारत के शामिल हैं. राजधानी दिल्ली सहित कुछ शहरों में तो सांस लेना तक मुश्किल हो गया है.

ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

ग्लोबल पॉल्यूशन लिस्ट में भारत के टॉप 20 में से कुल 13 शहर शामिल हैं. हालांकि सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में देश की राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर असम का बर्नीहाट है. यानी बर्नीहाट भारत का सबसे प्रदूषित शहर है. टॉप 20 प्रदूषित शहरों में शामिल 13 शहर इस प्रकार हैं –

1. बर्नीहाट (असम)

2. दिल्ली

3. मुल्लानपुर (पंजाब)

4. फरीदाबाद (हरियाणा)

5. लोनी

6. नई दिल्ली

7. गुरुग्राम (हरियाणा)

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 23 October 2020 Questions and Answers

8. गंगानगर

9. ग्रेटर नोएडा

10. भिवाड़ी

11. मुजफ्फरनगर

12. हनुमानगढ़

13. नोएडा

5.2 साल जीवन के हो रहे कम

लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजन से जीवन भी कम होता जा रहा है. एक अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषण की वजह से आयु घटती जा रही है. जहां करीब 5.2 साल जीवन के कम हो रहे हैं. लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ की लिए बीते साल जारी हुई थी. इसमें प्रदूषण से होने वाली मौतों की संख्या बताई गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक 2009 से 2019 तक हर साल लगभग 15 लाख मौतें प्रदूषण की वजह से हुई हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *