Home / events / हिंदी दिवस भाषण इन बातों का रखें ध्यान – Hindi Diwas Speech Tips and Ideas

हिंदी दिवस भाषण इन बातों का रखें ध्यान – Hindi Diwas Speech Tips and Ideas

0

Hindi Day Speech-Bhashan: हर वर्ष विश्व में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है. भारत की मातृभाषा हिंदी को विश्वव्यापी भाषा बनाने के मकसद से विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day Objective) मनाने की शुरुआत की गई थी. और 14 सितम्बर को हर साल राष्ट्रिय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है क्यूंकि इस दिन देश में हिंदी को राजभाषा घोषित (National Hindi Objective) किया गया था.

world-hindi-day-speech-ideas-and-tips

world-hindi-day-speech-ideas-and-tips

हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस एवं इनके उद्देश्य

Hindi Day Speech-Bhashan Tips: हर वर्ष विश्व में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है. भारत की मातृभाषा हिंदी को विश्वव्यापी भाषा बनाने के मकसद से विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day Objective) मनाने की शुरुआत की गई थी. और 14 सितम्बर को हर साल राष्ट्रिय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है क्यूंकि इस दिन देश में हिंदी को राजभाषा घोषित (National Hindi Objective) किया गया था.

हिंदी दिवस पर समारोह एवं आयोजन

हिंदी दिवस पर स्कुल और कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन (Hindi Day celebration) किया जाता है. इन आयोजन में बच्चो और टीचर्स को हिंदी दिवस पर भाषण (Speech on Hindi Day) के लिए आमंत्रित किया जाता है जिसमे वे हिंदी दिवस भाषण पर प्रकट करते है और हिंदी भाषा के बारे में लोगो जागरूक करते है. इस लेख में आपको हिंदी दिवस पर भाषण और स्पीच टिप्स और आइडियाज की मदद मिलेगी.

किस तरह से करें हिंदी दिवस भाषण तैयार

यदि आप चाहते हैं कि आपका हिंदी दिवस पर भाषण की शुरुआत के साथ समारोह में बैठे व्यक्ति वाहवाही करे और लोगों के मुख पर अपनी मातृ भाषा हिंदी के प्रति एक अलग ही जोश देखने को मिले तो अपने हिंदी दिवस पर भाषण की शुरुआत हिंदी पर दमदार कविता व पंक्ति के साथ लोगों को हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं देने के साथ करें. हिंदी दिवस स्पीच देने से पहले मंच पर प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण, श्रोतागण व साथियों का अभिवादन करें और तैयार किए गए हिंदी दिवस भाषण को अपने पूरे जज्बे और होंसले के साथ बेझिझक लोगों के सामने आराम से और आसन शब्दों में पेश करें. इस बात का ध्यान रहे की स्पीच देने के दौरान लोगों को राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस इन दोनों के बीच अंतर को बताना ना भूलें. तथा हिंदी के इतिहास व महत्व का जिक्र भी अपनी स्पीच में अवश्य करें.

Read Also...  Guru Nanak Jayanti 2025 in Hindi- गुरु नानक जयंती 2025, महत्वपूर्ण तथ्य

हिंदी दिवस पर भाषण

आदरणीय प्राधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, अध्यापकगण, व मेरे स्कुल के सभी प्यारे मित्रो आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज हम सभी हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर एकत्र हुए हैं. प्रत्येक देशवासी के लिए आज का दिन बेहद गर्व का दिवस है. हिंदी भाषा वक्ताओं की ताकत है, लेखकों का अभिमान है. हिंदी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि हम भारतीयों को एकता के सूत्र में बुनती है, हिंदी भाषा हमारी आन बान शान है. हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हम जैसा बोलते हैं ठीक वैसे ही लिखते हैं. हिंदी भाषा को राष्ट्र की अस्मिता और प्रणम्य का प्रतीक माना जाता है. हिंदी के हरेक शब्द में गंगा जैसी पावनता और गगन सी व्यापकता है. अक्सर व्यक्ति राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं.

हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में अंतर

में बताना चाहूँगा की राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर (Hindi language day) को मनाया जाता है. यह वे दिन है जब हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था. देश की आजादी के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा विवाद था. ऐसे में देश की संविधान सभा ने एकमत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया था. वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi language day) मनाया जाता है. इसका दिन का मकसद हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना और विदेशो में हिंदी भाषा की जागरूकता फैलाना है.

हिंदी दिवस पर स्पीच देने से पहले अपने दोस्तों या फिर पैरेंट्स को जिक्र कर लें।

Read Also...  विश्व पर्यावास दिवस - World Habitat Day 2025 in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *