hindi-haryana-nikay-chunav-result-2025-declared-bjp-wins-9-seats

Haryana Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 में से 9 मेयर जीते चुनाव, देखें लिस्ट

Haryana Nikay Chunav Result 2025: हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखा है. दरअसल बीजेपी ने मेयर पद पर 10 उम्मीदवारों को खड़ा किया था, जिसमें से 9 मेयर ने जीत दर्ज कर ली है. विधानसभा में जीत के बाद भाजपा की ये भी बड़ी जीत है.

Haryana Nikay Chunav Result- हरियाणा निकाय चुनाव 2025 में भाजपा का जीत, 10 में से 9 मेयर जीते चुनाव

Haryana Nikay Chunav Result 2025: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल की है. बता दें कि 10 नगर नियम में चुनाव हुआ था, जिसमें से 9 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. इस जीत ने विपक्ष को तगड़ा झटका दिया है. इस निकाय चुनाव में कांग्रेस के पाले में एक भी निकाय से जीत नहीं आ पाई है. जिस सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, वो निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है.

भाजपा के 10 में से 9 मेयर जीते चुनाव

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए विपक्ष को पटखनी दी है. इस चुनाव में कांग्रेस के खाते में एक भी निकाय से जीत नहीं आई है. भाजपा ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया है. गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, रोहतक, अंबाला, पानीपत, यमुनानगर और सोनीपत में बीजेपी उम्मीदवारों ने कांग्रेस को हराकर मेयर का चुनाव जीत लिया. इन 9 मेयर पदों पर भाजपा की जीत कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठा रही है.

  1. रोहतक: बीजेपी के राम अवतार वाल्मिकी जीते
  2. फरीदाबाद: बीजेपी की प्रवीण बत्रा जोशी जीतीं
  3. करनाल: बीजेपी की रेणु बाला गुप्ता मेयर चुनी गईं
  4. हिसार: बीजेपी के प्रवीण पोपली ने जीत दर्ज की
  5. पानीपत: बीजेपी की कोमल सैनी मेयर चुनी गईं
  6. गुरुग्राम: बीजेपी की राज रानी मल्होत्रा मेयर चुनी गईं
  7. सोनीपत: नगर निगम मेयर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव जैन जीते
  8. मानेसर: नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंदरजीत यादव मेयर चुनी गईं
  9. यमुनानगर: बीजेपी प्रत्याशी सुमन बाहमनी ने जीत दर्ज की.
  10. अंबाला: नगर निगम मेयर उपचुनाव में बीजेपी की शैलजा सचदेवा जीतीं.
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 29 September 2017 for SSC Exam

मानेसर में हारी बीजेपी

निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी नगर निगमों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें मानेसर से हार का सामना करना पड़ा. यहां भाजपा के मेयर उम्मीदवार सुंदर लाल पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव भारी पड़ गए. गौरतलब है कि मानेसर नगर निगम में पहली बार चुनाव हुए हैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *