Asia Cup 2025- हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन करेगा बिहार
- Gk Section
- Posted on
बिहार के राजगीर में एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2025, चुनावी साल में मिली बड़ी सौगात
बिहार को चुनावी साल में बड़ी सौगात मिली है. दरअसल हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में होगा. यह आयोजन 29 अगस्त से शुरू होगा और 7 सितंबर को संपन्न होगा.
बिहार को चुनावी साल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और सौगात मिल गई है. दरअसल बिहार के ही राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन किया जाना है. चुनावी साल में यह आयोजन होना और बिहार को इसकी जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए बड़ा तोहफा है. इससे विश्व भर में बिहार का नाम रोशन होगा. यह बिहार के लिए गर्व का विषय भी है कि इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी मिली है. कई नजरियों से यह अवसर बिहार के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. चाहे वह विकास की दृष्टि हो या फिर खेल की दृष्टि से हो.
29 अगस्त से आयोजन होगा शुरू
बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से शुरू हो जाएगा. जहां यह 7 सितंबर तक चलेगा. बता दें कि हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच इसको लेकर एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. जहां अब तैयारियों को लेकर काफी जोर दिया जा रहा है. बता दें कि यह राजगीर में आयोजित होने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है. इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ था और भारत की टीम विजेता बनी थी.
8 टीमें लेंगी हिस्सा
राजगीर में होने वाले हॉकी एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भी भारत आएगी. जहां इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया शामिल है. वहीं अभी दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट, एएचएफ कप के माध्यम से एशिया कप में जगह बनाएंगी. जानकारी के लिए बता दें कि भारत 2003, 2007 और 2017 में इस टूर्नामेंट का विजेता रह चुका है.