भारतीय रेलवे का रेल गीत – Indian Railway Song GK Hindi – Indian Railway National Song

Here you will find complete information about Indian National Song in Hindi with Complete Railway Song in Hindi


भारतीय रेलवे ने पूर्व रेल अधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा रचित गीत (इंडियन रेलवेज, वी लव इंडियन रेलवेज) को भारतीय रेलवे के आधिकारिक गीत (रेल गीत) के रूप में स्वीकार किया है, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 5 अगस्त , 2016 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया. इसके शुरूआती बोल है- भारत के रेल महान है, प्रगति की पहचान है , प्रसिद्दी संगीत निर्देशक श्रवण द्वारा संगीतबद्ध इस गीत को सुर दी है, उदित नारायण व् कविता कृष्णमूर्ति ने रेलवे के सभी कार्यक्रमों के प्रारंभ में 3 मिनट का यह गीत गाया जाएगा.

भारत रेल गीत के बोल-
भारत की रेल महान है।
प्रगति की पहचान है।
भारत की ये शान है।
देश की ये जान है।
इंडियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज।
आंधी आयें तूफां आयें
इसका तो चलना है काम
पर्वत जंगल दरिया घाटी
पार करें न ले विश्राम
बैठ के इसमें सफर करें
ये हर दिल का अरमान है
भारत की ये शान है
देश की ये जान है
इंडियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज।
तेज चले और सेफ चले
वक्त की पाबंदी से चले
रेल बढ़े तो देश बढ़े
रेल के फूल से देश खिले
भारत के अर्थ विकास में
रेल प्रथम सौपान है
भारत की ये शान है।
देश की ये जान है।
इंडियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज।

सरहद पर सेना बन जाए
और दुश्मन को सबक सिखाए
मंदिर मस्जिद और गुरुद्वारा
सबको तीरथ करवाए
देश को ऐसे जोड़ा
एकता का ये निशान है
भारत की ये शान है
देश के ये जान है
इन्डियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज
इंजन डिब्बा पटरी सिग्नल
इनकी हिफाजत में मशगुल
रेल के मजदूरों की वफाई
करता सारा मुल्क काबुल
पटरी की सलामती में
किमेन लगाते जान है
भारत के ये शान है
देश के ये जान है
इंडियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज
भारत के रेल महान है
प्रगति की पहचान है
भारत की ये शान है
देश के ये जान है
इंडियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज
भारतीय रेल अपनी भारती रेल
इंडियन रेलवेज वी लव इंडियन रेलवेज

रेल गीत को राष्ट्र को समर्पित करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा की हमारे देश में लोगो को प्रेरित करने के लिए प्रतिक अहम भूमिका निभाते है और यह रेल गीत भी रेलकर्मियों और रेल यात्रियों के लिए ऐसा ही साबित होगा.
ये लोगो को आगे बढाने एवं भारतीय रेल के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देगा. उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया की स्वतंत्रता संग्राम में भी गीतों और नारों ने करोडो लोगो को करने के लिए एक इंजन के रूप में काम किया था.

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *