ratan-tata

रतन टाटा महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित, सीएमएकनाथ शिंदे ने किया सम्मानित

Ratan Tata honored with Maharashtra Udyog Ratna Award by Eknath Shinde

टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। 19 अगस्त 2023 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के आवास पर उन्हें पहला उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम शिंदे ने कहा कि यह उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया है। रतन टाटा और टाटा ग्रुप का इस देश के प्रति योगदान बहुत बड़ा है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए रत्न पुरूस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने 28 जुलाई को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को देने की घोषणा की थी। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि यह पुरस्कार महाराष्ट्र में काम करने वाले इंडस्ट्रियलिस्ट को दिया जाएगा। रतन टाटा ने वर्ष 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने अपने कारोबारी फैसलों से टाटा समूह को कई बड़े बड़े देशों तक पहुंचा दिया। ऑटोमोबाइल के अलावा संचार,केमिकल सेक्टर में टाटा समूह का दखल बढ़ा। वह वर्ष 2012 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे। रतन टाटा को वर्ष 2000 में पद्म भूषण और वर्ष 2008 में पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 2 November 2023: Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *