isac-smart-cities-awards-contest-winners-in-hindi

इंडिया स्मार्ट सिटिज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट (ISAC) 2022 के विजेताओं की घोषणा

इंडिया स्मार्ट सिटिज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट (ISAC) 2022 के विजेताओं की घोषणा :- Smart Cities Awards

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने हाल ही में स्मार्ट सिटीज मिशन (एससीएम) के तहत इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड (ISAC) की घोषणा की। इसमें विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेता घोषित किए गए। इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी का अवार्ड मिला है। वहीं मध्य प्रदेश को राज्य पुरस्कार और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार मिला। राज्य पुरस्कारों में तमिलनाडु दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा। ISAC-2022 के लिए 80 योग्य स्मार्ट शहरों से 845 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें से पांच पुरस्कार श्रेणियों के तहत 66 अंतिम विजेताओं को चयनित किया गया।

इनमें से 35 प्रोजेक्ट पुरस्कार, 6 इनोवेशन पुरस्कार, 13 राष्ट्रीय / जोनल सिटी पुरस्कार, 5 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुरस्कार और 7 पार्टनर पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु 27 सितंबर को इंदौर में ISAC-2022 पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि ISAC 100 स्मार्ट शहरों को बढ़ावा दे रहा है। इससे पहले स्मार्ट सिटी के अवॉर्ड के लिए तीन बार पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है.

जाने आईएसएसी 2022 के तहत जारी विजेता स्मार्ट शहरों की सूची में आपका शहर कौन से स्थान पर है

श्रेणीवार पुरस्कार

नेशनल स्मार्ट सिटी अवॉर्ड

  • इंदौर
  • सूरत
  • आगरा

स्टेट अवॉर्ड

  • मध्य प्रदेश
  • तमिलनाडु
  • राजस्थान व यूपी

पर्यावरण

  • कोयंबटूर
  • इंदौर
  • न्यू टाउन कोलकाता और कानपुर
Read Also...  66th National Film Awards Winners List in Hindi - 2019

संस्कृति व इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल

  • अहमदाबाद
  • भोपाल.
  • तंजौर

आर्थिक प्रगति

  • जबलपुर
  • इंदौर
  • लखनऊ

गवर्नेस

  • चंडीगढ
  • पिंपरी चिंचवड
  • जबलपुर और उदयपुर

बिजनेस

  • अहमदाबाद
  • सूरत
  • आगरा व ग्वालियर

परिवहन सुविधाएं

  • चंडीगढ़
  • न्यू टाऊन कोलकाता
  • सागर

कोविड इनोवेशन अवॉर्ड

  • सूरत
  • इंदौर
  • आगरा

स्वच्छता

  • इंदौर
  • काकीनाडा
  • अहमदाबाद और चंडीगढ़

सामाजिक सरोकार

  • वडोदरा
  • आगरा
  • रायपुर और थुथुकुड़ी

शहरी पर्यावरण

  • इंदौर
  • शिवमोगा
  • जम्मू

जल व्यवस्था

  • इंदौर
  • आगरा
  • राजकोट

इनोवेटिव आइडिया

  • हुबली
  • सूरत
  • रायपुर

जोनल स्मार्ट सिटी अवार्ड पूर्वी जोन

  • रांची
  • भुवनेश्वर

उत्तर-पूर्व जोन

  • कोहिमा
  • नामची

उत्तरी जोन

  • वाराणसी
  • उदयपुर

दक्षिणी जोन

  • कोयंबटूर
  • बेलगावी
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *