Home / Current Affairs Hindi / भारत के 52वें मुख्य न्यायधीश होंगे जस्टिस बीआर गवई

भारत के 52वें मुख्य न्यायधीश होंगे जस्टिस बीआर गवई

0
justice-br-gavai-next-chief-justice-of-india

justice-br-gavai-next-chief-justice-of-india

जस्टिस बीआर गवई संभालेंगे मुख्य न्यायाधीश का पद, CJI संजीव खन्ना की सिफारिश सरकार की स्वीकार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त होंगे. हालांकि इससे पहले ही उन्होंने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है. उनकी जगह न्यायमूर्ति बीआर गवई को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा.

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना CJI के पद से आगामी 13 मई को सेवानिवृत्त होंगे. उनकी जगह न्यायमूर्ति बीआर गवई को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाने का ऐलान किया गया है. दरअसल वर्तमान CJI ने बीआर गवई को मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि यह परंपरा है कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस केंद्र सरकार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नाम भेजते हैं. हर बार की तरह इस बार भी वर्तमान मुख्य न्यायाधीश से कानून मंत्रालय ने अपने उत्तराधिकारी का नाम पूछा, तो उन्होंने न्यायमूर्ति बीआर गवई के रूप में अपना प्रस्ताव दिया.

14 मई को लेंगे शपथ

Justice BR Gavai– जस्टिस बीआर गवई भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 14 मई को शपथ लेंगे. दरअसल 13 मई को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना CJI के पद से सेवानिवृत्त होंगे और उसके अगले दिन ही जस्टिस बीआर गवई मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे. बता दें कि वे भारत के 52वें मुख्य न्यायधीश होंगे. वर्तमान CJI संजीव खन्ना 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं.

बॉम्बे हाई कोर्ट से हुई शुरुआत

जस्टिस बीआर गवई ने अपने न्यायिक करियर की शुरुआत बॉम्बे हाईकोर्ट से की. दरअसल 14 नवंबर 2023 को उन्हें एडिशनल जज के रूप में नियुक्ति मिली थी. वहीं इसके बाद वे मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी की विभिन्न पीठों में भी न्यायाधीश रहे. वहीं इसके बाद 24 मई 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली. बता दें कि उनके दिवंगत पिता आर.एस. गवई बिहार और केरल के राज्यपाल के पद पर कार्यरत रह चुके हैं.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 31 December 2022 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *