Home / Government Scheme / पीएम इंटर्नशिप स्कीम आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि

पीएम इंटर्नशिप स्कीम आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि

0
pm-internship-scheme

pm-internship-scheme

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक

केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए एक नई स्कीम की शुरुआत की थी. दरअसल केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू की थी. इस स्कीम के तहत युवाओं को एक आवेदन फॉर्म भरना था, जिसकी लास्ट डेट बढ़ाई गई है.

पीएम इंटर्नशिप स्कीम क्या है?

केंद्र सरकार युवाओं के लिए कोई न कोई नई स्कीम और नई योजनाएं लाती रहती है. केंद्र सरकार ने इस बार युवाओं के लिए एक नई स्कीम शुरू की है. इस स्कीम के अंतर्गत युवाओं को एक इंटर्नशिप करने का मौका दिया जा रहा है. सरकार के इस इंटर्नशिप के दूसरे फेज में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को देशभर की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. अगर आप भी इस इंटर्नशिप को करना चाहते हैं, तो 22 अप्रैल तक इस फॉर्म को भर सकते हैं. इसकी लास्ट डेट 22 अप्रैल तक बढ़ाई गई है.

अभ्यर्थियों की योग्यता

इस आवेदन फॉर्म को भरने के लिए आपसे किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस स्कीम के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर विजिट करना होगा. इस स्कीम के लिए युवाओं की कम से कम आयु 21 एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस फॉर्म को ऑनलाइन और डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे छात्र भी भर सकते हैं. साथ ही यह योजना जॉब कर रहे लोगों के लिए नहीं है.

Read Also...  MP Shram Kalyan Academic Scholarship Scheme (SKSCY) - Scholarships for Poor Children and Students

एप्लीकेशन प्रॉसेस इस तरह से होगी शुरू

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे फेज में अगर आप भी शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा. इस आवेदन फॉर्म को भरने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं –

  1. पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 आवेदन पत्र भरने लिए ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर क्लिक करना होगा.
  2. यहां पर पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
  3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म का पेज ओपन होगा. अब इसमें मांगी गई अन्य आवश्यक जानकारी को अपलोड कर दें.
  4. लास्ट एक एक बार सभी को चेक कर के फॉर्म को सबमिट कर दें. इस तरह से आप इसे भर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *