KBC Season 17 Episode 16 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17 एपिसोड प्रश्न और उत्तर

KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 16 प्रश्न और उत्तर (1st September 2025) प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.

Kaun Banega Crorepati 17 Episode-16 Gk Questions and Answers in Hindi

प्रश्न: किस महीने की पांचवीं तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(A) मार्च
(B) जून
(C) सितंबर
(D) दिसंबर
उत्तर: (B) जून

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनमें से किस खेल में 21-14, 21-9 अंतिम स्कोरलाइन संभव है?
(A) क्रिकेट
(B) टेनिस
(C) बैडमिंटन
(D) फुटबॉल
उत्तर: (C) बैडमिंटन

प्रश्न: सर्वाधिक मैच खेलने वाली किस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने 2025 में संन्यास लिया?
(A) वंदना कटारिया
(B) उदिता दुहान
(C) सविता पुनिया
(D) रानी रामपाल
उत्तर: (D) रानी रामपाल

प्रश्न: इन राज्यों को उनकी विधानसभा की सीटों की संख्या के अनुसार, एक बढ़ते क्रम में लगाएँ।
(A) मध्य प्रदेश
(B) पंजाब
(C) उत्तर प्रदेश
(D) गोवा
उत्तर: — (D) गोवा (40), (B) पंजाब (117), (A) मध्य प्रदेश (230), (C) उत्तर प्रदेश (403)

प्रश्न: ‘अज़ीम-ओ-शान शहंशाह’ ऋतिक रोशन अभिनीत किस फिल्म का गाना है?
(A) जोधा अकबर
(B) मोहेंजोदड़ो
(C) वार
(D) मिशन कश्मीर
उत्तर: (A) जोधा अकबर

प्रश्न: रिफाइनरी प्रभाग इनमें से किस मंत्रालय का हिस्सा है?
(A) वाणिज्य एवं उद्योग
(B) विद्युत
(C) गृह
(D) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
उत्तर: (D) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस

प्रश्न: इनमें से किस शब्द का अर्थ ‘उत्सव’ है?
(A) उपहार
(B) त्योहार
(C) होनहार
(D) प्रतिहार
उत्तर: (B) त्योहार

Read Also...  KBC-7 Episode-21 Questions and Answers

प्रश्न: इनमें से क्या एक कृत्रिम सामग्री है?
(A) कपास
(B) जूट
(C) ऊन
(D) नायलॉन
उत्तर: (D) नायलॉन

प्रश्न: ‘वी आर हेडसेट’ के संदर्भ में, ‘वी आर’ का अर्थ क्या है?
(A) वॉइस रिकग्निशन
(B) विजुअल रिस्पांस
(C) वर्चुअल रियलिटी
(D) वीडियो रिकॉर्डिंग
उत्तर: (C) वर्चुअल रियलिटी

प्रश्न: मैकडफ और किंग डंकन, शेक्सपियर के किस नाटक के पात्र हैं?
(A) मैकबेथ
(B) किंग लेअर
(C) ओथेलो
(D) हैमलेट
उत्तर: (A) मैकबेथ

प्रश्न: इनमें से कौन सा चंद्रमा एक चट्टानी ग्रह के चारों ओर घूमता है, न कि एक गैसीय ग्रह के?
(A) मिरिंडा
(B) यूरोपा
(C) डीमोस
(D) हाइपिरियन
उत्तर: (C) डीमोस (यह मंगल ग्रह का चक्कर लगाता है, जो एक चट्टानी ग्रह है।)

प्रश्न: ‘सजदा’ और ‘नूर-ए-खुदा’ गाने किस फिल्म के हैं?
(A) 3 इडियट्स
(B) दबंग
(C) माई नेम इज़ खान
(D) लव आज कल
उत्तर: (C) माई नेम इज़ खान

प्रश्न: इनमें से कौन सी नदी कर्क रेखा के ऊपर से निकलती है?
(A) कृष्णा
(B) कावेरी
(C) गोदावरी
(D) गंगा
उत्तर: (D) गंगा

प्रश्न: इनमें से कौन सा विभाग भारत में उसी मंत्रालय का हिस्सा नहीं है?
(A) इस्पात
(B) मत्स्य पालन
(C) पशुपालन
(D) डेयरी
उत्तर: (A) इस्पात (मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी एक ही मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं।)

प्रश्न: राजस्थानी व्यंजन ‘केर-सांगरी’ में ‘केर’ किस सामग्री को कहते हैं?
(A) मूली
(B) पत्तियाँ
(C) बेरी (जंगली फल)
(D) आलू
उत्तर: (C) बेरी (जंगली फल)

प्रश्न: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मारक कहाँ स्थित है?
(A) गुवाहाटी
(B) कोडैकानाल
(C) रामेश्वरम
(D) नई दिल्ली
उत्तर: (C) रामेश्वरम

Read Also...  KBC Session 10 Episode 16 Quiz in Hindi - कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में - 24th Sep 2018

प्रश्न: इनमें से कौन सा हिल स्टेशन गुजरात में स्थित है?
(A) माथेरान
(B) सापुतारा
(C) माउंट आबू
(D) मांडू
उत्तर: (B) सापुतारा

प्रश्न: इनमें से किस टीम ने कभी आईपीएल का फाइनल नहीं खेला है?
(A) एम.आई.
(B) आर.सी.बी.
(C) एल.एस.जी.
(D) के.के.आर.
उत्तर: (C) एल.एस.जी. (लखनऊ सुपर जायंट्स)

प्रश्न: इनमें से कौन-सा चैटबॉट नहीं है?
(A) कोपायलट
(B) चैटजीपीटी
(C) क्रोम
(D) जेमिनी
उत्तर: (C) क्रोम (यह एक वेब ब्राउज़र है।)

प्रश्न: ‘Ngultrum’ किस पड़ोसी देश की मुद्रा है?
(A) बांग्लादेश
(B) नेपाल
(C) म्यांमार
(D) भूटान
उत्तर: (D) भूटान

प्रश्न: बोधगया स्थित मूल महाबोधि मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
(A) बिंबिसार
(B) चंद्रगुप्त मौर्य
(C) सम्राट अशोक
(D) अजातशत्रु
उत्तर: (C) सम्राट अशोक

नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 16 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 16 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.

Previous Post Next Post

One thought on “KBC Season 17 Episode 16 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17 एपिसोड प्रश्न और उत्तर

  1. I am UPPSC Aspirant and UGC net aspirant in mass comm I love to study GK very much …Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *