Home / Biography / Kiran Bedi Biography in Hindi

Kiran Bedi in Hindi – प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का जीवन परिचय हिंदी में

1

Kiran Bedi Biography in Hindi – भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी रह चुकी किरण बेदी जी जन्म पंजाब के अमृतसर में 9 जून, 1949 को में हुआ था। किरण बेदी जी के पिता प्रकाश लाल पेशावरिया और माता का नाम प्रेम लता पेशावरिया था, किरण बेदी जी तीन बहने जिनका नाम शशि, रीता और अनु हैं सभी बहने अपने कार्य में सफल हैं जिसमें उनका बहुत अच्छा योगदान रहा हैं किरन बेदी जी के पति का नाम ब्रिज बेदी था. इनकी बेटी का साइना हैं.

पूरा नामडॉ. किरण ब्रज बेदी
राज्यदिल्ली
जन्म तिथि09-जून-1949
जन्म स्थानअमृतसर
पिताप्रकाश लाल पाराशर
माताप्रेम लता पाराशर
पतिब्रिज वेदी
राजनीति15 जनवरी 2015: भाजपा में शामिल।

किरण बेदी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के साथ-साथ भूतकालीन टेनिस खिलाडी एवं वर्तमान में भारतीय राजनेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं. इन्होनें अपने कार्य को पूरी मेहतन निष्ठा व् निष्ठा के साथ किया है जिसके कारण इनके कार्य की हर जगह एवं सभी क्षेत्रो में इनके कार्य की बहुत प्रशंसा हुई हैं. किरण बेदी को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से से भी सम्मानित किया जा चूका हैं.

इन्होने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकी इंदिरा गांधी जी की कार को पार्किंग के उल्लंघन करने के कारण हटवा दिया और इस निडरशाली कार्य के लिए इन्हें क्रेन बेदी भी कहा गया.

यदि किरण बेदी की शिक्षा की बात करें तो इनकी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के सेक्रेड हार्ट कान्वेंट अमृतसर स्कूल से प्रदान की जोकि 1955-1964 तक रही इसके बाद (1964-68) इन्होने अपनी स्नातक अंग्रेजी की पढाई भी पंजाब से गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ वुमेन से की स्नातक की पढ़ाई के बाद इन्होने अपनी राजनीति विज्ञान में मास्टर की डिग्री पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से प्राप्त की.

Read Also...  Yusuf Meherally in Hindi - आज़ादी की लड़ाई में 8 बार जेल जाने वाले यूसुफ़ मेहर अली का जीवन परिचय हिंदी में

वर्ष 1988 में एलएलबी की डिग्री एलएलबी की डिग्री से प्राप्त करने के बाद जब यह सर्विस में थी तब इन्होने 1993 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली से ‘ड्रग अब्यूस एंड डोमेस्टिक वॉयलेस’ विषय पर पीएचडी सफल्त्पुर्वक की.

किरण बेदी जी ने एशियाई टेनिस में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और यह टेनिस एशियाई मे चैंपियन भी रह चुकी हैं इनके पिता भी एक अच्छे टेनिस खिलाडी होने साथ इन्होने अपनी सभी बच्चिओं को इसका ज्ञान दिया.

किरण बेदी जी के प्रमुख पदों की बात करें तो यह निम्न हैं : दिल्ली यातायात पुलिस प्रमुख, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्युरो, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलीस, मिज़ोरम, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ प्रिज़न, तिहाड़ , स्पेशल सेक्रेटेरी टू लेफ्टीलेन्ट गवरनर, दिल्ली, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस , चंडीगढ़ , जाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रेनिंग , स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस इंटेलिजेन्स , यू.एन. सिविलियन पुलिस एड्वाइजर , महानिदेशक, होम गार्ड और नागरिक रक्षा , महानिदेशक, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो.

वर्ष 2011 में हुए लोकपाल आन्दोलन में किरण बेदी जी ने अन्ना हजारे के साथ अपना पूर्ण योगदान दिया. इंडिया अगेन्स्ट करप्शन (IAC) की सदस्य रही किरण बेदी ने अरविन्द केजरीवाल के साथ देश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध किया और यह विरोध भ्रष्टाचार को देश से समाप्त करने के लिए भारत देश की सरकार से लोकपाल विधेयक पास कराने का आग्रह किया था.

किरण बेदी को इनके स्वाभाविक कार्य के लिए देश विदेशो के कई अधिक पुरस्कार है जिसमें से मुख्य पुरस्कार निम्न हैं.
1979 में राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार , 1991 में एशिया रीजन अवार्ड ड्रग प्रिवेंशन एवं कंट्रोल के लिए मैगसेसे पुरस्कार से 1994 में सममित किया ये पुरस्कार इन्हें सरकारी सेवा के लिए प्रदान किया गया था इसके 1997 में अलवा जोसेफ ब्यूज पुरस्कार से सम्मानित, और 2005 मदर टेरेसा मेमोरियल नेशनल सामाजिक न्याय पुरस्कार प्रदान किया ज्ञान गया सिर्फ यही नहीं बल्कि इनके अवेध रूप से चल रही एवं दुरूपयोग होने वाली नशीली दवाओं पर पाबंदी लगाने के लिए सर्ज सोइटरॉफ मेमोरियल पुरस्कार से भी सममित किया जा चूका है.

Read Also...  Radhakanta Deb in Hindi - अनेक भाषाओं के विद्वान राधाकान्त देव का जीवन परिचय हिंदी में

1 ने “Kiran Bedi in Hindi – प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का जीवन परिचय हिंदी में” पर विचार किया;

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *