शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन की सूची – Shanghai Cooperation Organisation Summits

Summits of the Shanghai Cooperation Organisation: अप्रैल 1996 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखस्तान व ताजिकिस्तान द्वारा मध्य एशिया में सुरक्षा चिन्ताओं विषय के परिप्रेक्ष्य में पारस्परिक सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से शंघाई फाइव नाम से एक समूह की स्थापना की गई थी. यह पाँचों देश शंघाई-फाइव के संस्थापक राष्ट्र थे. उज्बेकिस्तान को वर्ष 2001 में इस समूह में शामिल कर इसका नाम भी शंघाई सहयोग संगठन किया गया. इस प्रकार शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की औपचारिक स्थापना 15 जून, 2001 को हुई मानी जाती है.

भारत व पाकिस्तान को 9 जून, 2017 से इस संगठन का सदस्य बनाया गया था, जिससे शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों की कुल संख्या 8 हो गई थी. वर्ष 2023 में ईरान तथा इस वर्ष 2024 में बेलारूस को भी शामिल किए जाने से इसके सदस्यों की संख्या 10 हो गई है.

List of Summits of the Shanghai Cooperation Organisation

वर्षआयोजन स्थल
2001शंघाई (चीन)
2002सेंट पीटर्सबर्ग (रूस)
2003मॉस्को (रूस)
2004ताशकंद (उज्बेकिस्तान)
2005अस्ताना (कजाखस्तान)
2006शंघाई (चीन)
2007बिश्केक (किर्गिस्तान)
2008दुशांबे (ताजिकिस्तान)
2009येकाटेरिनबर्ग (रूस)
2010ताशकंद (उज्बेकिस्तान)
2011अस्ताना (कजाखस्तान)
2012बीजिंग (चीन)
2013बिश्केक (किर्गिस्तान)
2014दुशांबे (ताजिकिस्तान)
2015ऊफा (Ufa) (रूस)
2016ताशंकद (उज्बेकिस्तान)
2017अस्ताना (कजाखस्तान)
2018किंगदाओ (चीन)
2019बिश्केक (किर्गिस्तान)
2020रूस की मेजबानी में वर्चुअल मोड में सम्पन्न
2021दुशांबे (ताजिकिस्तान की मेजबानी में वर्चुअल मोड़ में सम्पन्न
2022समरकंद (उज्बेकिस्तान)
2023भारत की मेजबानी में वर्चुअल मोड में सम्पन्न
2024अस्ताना (कजाखस्तान)
2025चीन (प्रस्तावित)
Read Also...  FIH Awards 2025 List in Hindi- FIH Hockey Star Award 2024 Winners List (Men-Women)
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *