ministry-of-labour-signed-an-mou-with-swiggy-for-new-job-oppotunities

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy के साथ किया समझौता

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy के साथ किया MOU साइन, 12 लाख नौकरियों का दावा

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के साथ एक अहम समझौता किया गया है. इस समझौते के तहत देश भर में लोगों को यह कम्पनी रोजगार देगी.

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है. दरअसल यह समझौता राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) के तहत हुआ है. जहां इस कंपनी के साथ एमओयू साइन होने के बाद देश में रोजगार के अवसर बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है. इस समझौते से आगामी वर्षों में लाखों की तादाद में रोजगार के अवसर मिलेंगे. फिलहाल 12 लाख से अधिक नौकरी के अवसर जुटने की उम्मीद जताई गई है.

लाखों लोगों को नौकरियां देगा स्विगी

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने स्विगी को लेकर कई महत्वपूर्ण बाते कहीं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्विगी भारत के 500 से ज्यादा शहरों में काम कर रहा है. तेजी के साथ इस ऐप ने अपना विस्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस कंपनी से लोगों को काफी रोजगार भी मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2 से 3 सालों में इस ऐप के जरिए लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा. इससे बेरोजगारी को खत्म करने में थोड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने कम्पनी के प्रति इसके लेकर आभार भी व्यक्त किया.

दोनों पक्षों की जीत – डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस समझौते से दोनों पक्षों की जीत की स्थिति का जिक्र किया. दरअसल उन्होंने बताया कि सरकार ने निजी क्षेत्र और विभिन्न संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की एक प्रणाली शुरू की है. इसके साथ ही उन्होंने इसे दोनों पक्षों की जीत बताते हुए कहा कि इससे उद्योगों को अपनी पसंद के मैनपावर मिलेंगे और रोजगार ढूंढ रहे लोगों को मजबूत अवसर मिलेगा.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 12 August 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *