18-april-2025-current-affairs-questions-in-hindi

Current Affairs- 18 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

18 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

18 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 18 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘18 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 18 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. नोएडा की स्थापना कब हुई?
a) 15 अप्रैल 1898
b) 17 अप्रैल 1976
c) 17 अप्रैल 1982
d) 15 अप्रैल 1902
Answer – 17 अप्रैल 1976
उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर और दिल्ली एनसीआर में शामिल नोएडा की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को हुई थी. स्थापना के वर्षों बाद अगर नोएडा को देखें तो काफी तेजी से शहर में विकास हुआ है.

Q. बैंकिंग क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 में ऋण वृद्धि का क्रिसिल ने कितना अनुमान लगाया है?
a) 12 से 13 फीसदी
b) 11 से 14 फीसदी
c) 10 से 12 फीसदी
d) 17 ae 19 फीसदी
Answer – 12 से 13 फीसदी
भारत के बैंकिंग क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ऋण वृद्धि के अनुमान को लेकर क्रिसिल रेटिंग्स ने बड़ी अपडेट दी है. इसके तहत अब ऋण वृद्धि (क्रेडिट ग्रोथ) 12-13% होने की आशंका है.

Q. वित्त वर्ष 2024–25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कौन रहा है?
a) अमेरिका
b) जापान
c) रूस
d) श्रीलंका
Answer – अमेरिका
वित्त वर्ष 2024–25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार अमेरिका रहा है. दरअसल इस वित्त वर्ष में भारत ने अमेरिका के साथ 11.59 की दर से निर्यात वृद्धि की है.

Read Also...  3 July 2021 Current Affairs

Q. वर्ष 2023 और 2024 के लिए कितने विशिष्ट सैन्य अधिकारियों को मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया?
a) 2
b) 3
c) 5
d) 4
Answer – 5
सैन्य गुप्तचर, अन्वेषण और साहसिक अभियानों में शामिल रहे 5 विशिष्ट सैन्य अधिकारियों को मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया है.

Q. मार्च 2025 में भारत का व्यापार घाटा कितना हुआ है?
a) 22 अरब डॉलर
b) 21 अरब डॉलर
c) 23.1 अरब डॉलर
d) 21.54 अरब डॉलर
Answer – 21.54 अरब डॉलर
भारत को मार्च 2025 में तगड़ा व्यापार घाटा हुआ है. बीते महीने में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 21.54 अरब डॉलर हो गया है.

Q. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कौन सी संधि के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया?
a) कैंसर संधि
b) महामारी संधि
c) हार्ट हेल्थ संधि
d) इनमें से कोई नहीं
Answer – महामारी संधि (Pandemic Treaty) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है.

Q. भारतीय नौसेना ने मेघयान-25 के कौन से संस्करण की मेजबानी की?
a) पहले
b) दूसरे
c) तीसरे
d) चौथे
Answer – तीसरे
भारतीय नौसेना ने मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान संगोष्ठी – ‘मेघायन-25’ के अंतर्गत तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया. इसका आयोजन दिल्ली स्थित नौसेना भवन में हुआ.

Q. हाल ही में बनारस में किस चीज को GI टैग दिया गया है?
a) बनारस शहनाई
b) बनारस कढ़ाई
c) बनारस संगीत
d) बनारस लोक गीत
Answer – बनारस शहनाई
हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग के लिए बनारस की शहनाई को चुना गया है. गौरतलब है कि बनारस पूरे भारत में अपनी संस्कृति को लेकर प्रसिद्ध है.

Read Also...  Current Affairs of 4 February 2019 in Hindi - Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *