Home / Government Scheme / मध्य प्रदेश की युवा स्वाभिमान योजना, अब बेरोजगार युवक कमा सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये, पढ़ें महत्वपूर्ण बिंदु हिन्दू में

मध्य प्रदेश की युवा स्वाभिमान योजना, अब बेरोजगार युवक कमा सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये, पढ़ें महत्वपूर्ण बिंदु हिन्दू में

0
MP Yuva Swabhiman Yojana in Hindi

MP Yuva Swabhiman Yojana in Hindi

नमस्कार मित्रों आज हम बात करने वाले हैं MP Yuva Swabhiman Yojana की यह एक ऐसी योजना है। जिसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को 1 वर्ष में लगभग 100 दिन रोजगार प्रदान किया जाना है। और इस योजना को लाने का प्रमुख कारण तेजी से बढ़ती बेरोजगारी है। जब यह MP Yuva Swabhiman Yojana आई तब इसमें 100 दिन कार्य के लिए लगभग ₹4000 प्रति महीने वेतन के  रूप में दिए जाते थे लेकिन अब इसके नियमों में समय के साथ बदलाव हुआ और इसके समय सीमा को 100 दिन से बढ़ाकर 365 दिन या 1 वर्ष कर दिया गया है। और इसमें हर महीने मिलने वाले वेतन में भी बदलाव करके इसे ₹4000 बढ़ाकर ₹5000 महीने कर दी गई है।

MP Yuva Swabhiman Yojana – युवा स्वाभिमान योजना

Yuva Swabhiman Yojana: मध्य प्रदेश के सभी युवा चाहे वह शिक्षित हो अशिक्षित हो या अल्प शिक्षित हो अगर उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है और वह इस योजना की मदद से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और इसके वेतन को एक नजरिए से देखा जाए तो पहले इसमें ₹13000, 3 महीने  में मिलते थे लेकिन अब ₹60000 तक प्राप्त करने का मौका मिल सकता है और इस तरह से युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।

जिस प्रकार से योजना में वेतन वृद्धि और समय वृद्धि की गई है उस हिसाब से देखा जाए तो इसके आवेदकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है आज के युवाओं को बेरोजगार होने की वजह से अपने बुनियादी आवश्यकताओं के लिए भी अपने माता-पिता के ऊपर आश्रित रहना पड़ता है इसी स्थिति में युवा स्वाभिमान योजना 2023 उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इससे उन्हें आजीविका प्राप्त होगी और वे सामाजिक तथा आर्थिक दृष्टिकोण से भी समर्थन हो पाएंगे जिस प्रकार से देश में दिन पर दिन बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है उस हिसाब से यह योजना बहुत लाभकारी सिद्ध होगी और इसकी वजह से बढ़ती बेरोजगारी की दर में कमी आएगी.

Read Also...  दिल्ली मुख्यमंत्री मुफ्ट सीवर कनेक्शन योजना - ऑनलाइन आवेदन कर पाएं मुफ्त सीवर कनेक्शन , जानें पात्रता

MP Yuva Swabhiman Yojana – युवा स्वाभिमान योजना के मुख्य बिंदु –

1). यह योजना मुख्य रूप से तेजी से बढ़ती बेरोजगारी की दर को कम करेगी और बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी.

2). इस योजना के प्रारंभ में लगभग मध्य प्रदेश के 6.5 लाख बेरोजगार युवाओं को 365 दिवसीय कार्य हेतु अवसर प्रदान किया.

3). इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर्ता की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए.

4). जो भी युवा इसका लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

5). आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी इस योजना का लाभ लेते हुए आजीविका प्राप्त कर सकते हैं.

6). मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार के अंतर्गत नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रारंभ किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी को कम करना और उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और इसके प्रमुख लाभार्थी नगरी क्षेत्र के युवा वर्ग हैं.

तथा सरकार द्वारा इसके अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले कार्यों को करने के लिए 10 दिन का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके बाद युवा वर्ग अपनी स्वेच्छा अनुसार कार्य चुन सकता है.

MP Yuva Swabhiman Yojana – युवा स्वाभिमान योजना के आवश्यक दस्तावेज

1). आयु प्रमाण पत्र

2). पते की जानकारी

3). स्थाई प्रमाण पत्र

4). मोबाइल नंबर

5). पासपोर्ट साइज फोटो

6). आधार कार्ड

7). आय प्रमाण पत्र

 8). पहचान पत्र

MP Yuva Swabhiman Yojana – युवा स्वाभिमान योजना पात्रता मापदंड

1). सर्वप्रथम आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए

Read Also...  अटल पेंशन योजना निवेश की मदद से आपको भी मिल सकती ₹1000 से लेकर ₹5000 की मासिक पेंशन, जानें पात्रता

2). आवेदक की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए

3). इसमें आवेदन करने से पहले आवेदक के पास बैंक खाता अवश्य होना चाहिए

4). अगर आप पहले से किसी नौकरी में हैं तो आप इसके लिए योग्य नहीं होंगे क्योंकि यह केवल बेरोजगारों के लिए है.

5). सर्वप्रथम गरीब परिवार की युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *