Home / Government Scheme / निष्ठा योजना का लक्ष्य शिक्षक, समाज, ऊर्जा केंद्र के भाग को विकसित करना, जानें अन्य जानकारी

निष्ठा योजना का लक्ष्य शिक्षक, समाज, ऊर्जा केंद्र के भाग को विकसित करना, जानें अन्य जानकारी

0
nishtha-yojana-in-hindi

nishtha-yojana-in-hindi

Nishtha Scheme – निष्ठा योजना

प्रिय मित्रों, यहाँ हमने Nishtha Scheme (शिक्षक प्रशिक्षण अभियान) (Nishtha Yojana) के बारे में बहुत महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान जानकारी प्रकाशित की है जिसमे आप Nishtha Scheme से संबधित सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जैसे, Nishtha Scheme क्या है, Nishtha Scheme के लाभ और निष्ठा योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी आदि. तो चलिए जानते Nishtha Scheme क्या है हिंदी में?

निष्ठा योजना 2019 (शिक्षक प्रशिक्षण अभियान) क्या है इसके लिए लाभ और इसके बारे में संछिप्त में जानकारी

केंद्र सरकार ने हाल ही में निष्ठा योजना (शिक्षक प्रशिक्षण अभियान) (Nishtha – National Initiative on School Teachers Head Holistic Advancement) लांच की है. इस योजना के चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश के 42 लाख शिक्षकों को मुफ्त प्रशिक्षण देगा. यह अभियान पूरी दुनिया का एकमात्र ऐसा अभियान है जिसमे 42 लाख शिक्षकों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा. निष्ठा योजना में देश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्य के साथ-साथ एससीईआरटी और डीआईईटी के सदस्यों भी शामिल होंगे. निष्ठा योजना 2019 का उद्देश्य देश को शिक्षक, समाज, ऊर्जा केंद्र के क्षेत्र में और विकसित करना है. साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण में किताबो के जगह बच्चों के बौद्धिक विकास पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा. शिक्षकों को ट्रेनिंग क्लासरूम के आलावा ऑनलाइन फेसबुक, मोबाइल एप, व्हाट्सएप के माध्यम से दी जाएगी.

Nishtha Scheme – निष्ठा योजना (शिक्षक प्रशिक्षण अभियान) के लाभ:

  • निष्ठा योजना के माध्यम से देश शिक्षक, समाज, ऊर्जा केंद्र के भाग में विकसित होगा.
  • निष्ठा योजना के माध्यम से देश के शिक्षक और शिक्षित होंगे और उनकी नॉलेज अपग्रेड होगी.
Read Also...  SERB Science and Technology Award for Research Scheme in Hindi

Nishtha Scheme – निष्ठा योजना (शिक्षक प्रशिक्षण अभियान) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • निष्ठा योजना के तहत 42 लाख शिक्षकों को तीन चरणों में अभियान जायेगा (क्लासरूम के आलावा ऑनलाइन फेसबुक, व्हाट्सएप और मोबाइल एप के माध्यम से)
  • निष्ठा योजना के तहत गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान पर ध्यान दिया जायेगा.
  • निष्ठा योजना के तहत ट्रेनिंग में शिक्षको को स्कूल को सुरक्षित रखने के उठाये जाने कदम, शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी.
  • निष्ठा योजना के तहत ट्रेनिंग में प्री-स्कूल, पूर्व व्यावसायिक शिक्षा और पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी जाएगी.
  • शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान अटेंडेंस के भी जांच की जाएगी
  • समय-समय पर काउंसलिंग की जायेगी जिससे किसी तरह की परेशानी का समाधान किया जा सके.
  • इन सब के बाद निष्ठा योजना का दूसरा चरण भी होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *