2019 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

नोबेल फाउंडेशन ने हाल ही में वर्ष 2019 के नोबेल पुरस्कार के विजेताओं की सूची जारी की है. इनमे से 15 प्रसिद्ध हस्तियों को 10 दिसंबर 2019 को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. नोबेल पुरस्कार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में विजेताओ को उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है. इस वर्ष का शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में दिया जाएगा और सभी पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम में दिए जायेंगे. चलिए संछिप्त में जानते है वर्ष के नोबल पुरस्कार विजेताओ की सूची और उनके बारे में.

Nobel Literature Prize Winners 2019

पुरस्कार क्षेत्र: चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
पुरस्कार विजेताओ का नाम: विलियम जी. केलिन जूनियर (अमेरिका), ग्रेग एल सेमेन्जा (अमेरिका), सर पीटर जे. रैटक्लिफ (ब्रिटेन)
किस योगदान के लिए: वर्ष 2019 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार ब्रिटेन के सर पीटर जे. रैटक्लिफ, अमेरिका के विलियम जी. केलिन जूनियर और ग्रेग एल सेमेन्जा को ऑक्सीजन की उपलब्धता को मानव कोशिकाएं कैसे महसूस करती हैं और कैसे उनके अनुकूल बनती हैं उसकी खोज के लिए देने की घोषणा की गयी है. इन तीनो वैज्ञानिकों ने कोशिकीय मशीनरी के खोज की है जो की ऑक्सीजन की उपलब्धता के अनुसार, जीन्स की गतिविधियों को संचालित करती है

पुरस्कार क्षेत्र: रसायन विज्ञानं का नोबेल पुरस्कार
पुरस्कार विजेताओ का नाम: अकीरा योशिनो (जापान), जॉन वी. गुडइनफ (अमेरिका), स्टैनली विटिंघम (ब्रिटेन)
किस योगदान के लिए: वर्ष 2019 का रसायन विज्ञानं का नोबेल पुरस्कार जापान के अकीरा योशिनो, अमेरिका के जॉन वी. गुडइनफ और ब्रिटेन के स्टैनली विटिंघम को लीथियम आयन बैटरी के विकास में अहम भूमिका निभाते हुए लीथियम आयन बैटरी की क्षमता दोगुनी करने के लिए दिया गया है. आज-कल लीथियम आयन बैटरी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट (मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों) में उपयोग की जाती है.

Read Also...  Committees of Delhi Municipal Corporation in Hindi

पुरस्कार क्षेत्र: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
पुरस्कार विजेताओ का नाम: मिशेल मेयर और दिदिएर क्वेलोज (स्विट्जरलैंड), भौतिकविद जेम्स पीबल्स (कनाडाई अमेरिकी)
किस योगदान के लिए: वर्ष 2019 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार कनाडाई अमेरिकी भौतिकविद जेम्स पीबल्स और स्विट्जरलैंड के मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज को देने की घोषणा की गयी है. कनाडाई अमेरिकी भौतिकविद जेम्स पीबल्स को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए देने की घोषणा की गयी है और स्विट्जरलैंड के मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह (एक्जोप्लैनेट) की खोज के लिए इस अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है.

पुरस्कार क्षेत्र: साहित्य का नोबेल पुरस्कार
पुरस्कार विजेता का नाम: लेखक पीटर हैंडके (ऑस्ट्रियाई)
किस योगदान के लिए: वर्ष 2019 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को मानवीय अनुभव की परिधि और विशिष्टता को भाषाई सरलता के जरिए खोजने के महत्वपूर्ण कार्य ने योगदान के लिए देने की घोषणा की गयी है. साथ ही इस वर्ष वर्ष 2018 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार पॉलिश लेखिका ओल्गा तोकारजुक देने की घोषणा की गयी है.

पुरस्कार क्षेत्र: शांति का नोबेल पुरस्कार
पुरस्कार विजेता का नाम: प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली (इथियोपिया)
किस योगदान के लिए: वर्ष 2019 का शांति का नोबेल पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली (43) को पड़ोसी देश इरीट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए उठाए गए बेहतरीन कदम के लिए देने की घोषणा की गयी है.

पुरस्कार क्षेत्र: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
पुरस्कार विजेताओ का नाम: अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो (भारतीय मूल) और अर्थशास्त्री माइकेल क्रेमर
किस योगदान के लिए: वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अर्थशास्त्री माइकेल क्रेमर को देने की घोषणा की गयी है. फिलहाल अभी अभिजीत बनर्जी अमेरिका के मैसाचुसेट‌स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में अर्थशास्त्र के फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल प्रोफेसर हैं.

Read Also...  पृथकतावादी आन्दोलन हिंदी में
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *