Home / Samanya Gyan / One Delhi One Ride (One Card) in Hindi

What is One Delhi One Ride (One Card) in Hindi? – वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) क्या है?

0

प्रिय मित्रों, यहाँ हमने वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) (One Delhi One Ride (One Card)) के बारे में बहुत महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान जानकारी प्रकाशित की है जिसमे आप वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) से संबधित सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जैसे, वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) क्या है, वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) के लाभ और वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी आदि. तो चलिए जानते वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) क्या है हिंदी में?

Here you will find complete information about “(One Delhi One Ride (One Card))” in Hindi

वन दिल्ली वन राइड (वन कार्ड) क्या है इसके लिए लाभ और इसके बारे में संछिप्त में जानकारी


दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगो के लिए One कार्ड नाम से कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा शुरू की है. दिल्ली के लोग (Common Mobility Card या One) कार्ड से मेट्रो ट्रेनों, डीटीसी और क्लस्टर बसों में बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते है. इसलिए इस कार्ड की टैग लाइन “वन दिल्ली वन राइड” रखी गयी है. साथ ही दिल्ली सरकार ने “कॉमन मोबिलिटी कार्ड” को ट्रांसपोर्ट को और अधिक आसान, सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू किया है. इस कार्ड में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग सिस्टम भी शामिल है. वन कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को अब अपनी मेट्रो ट्रेन और डीटीसी / क्लस्टर बस किराए में 10% की छूट भी दी जाएगी.


दिल्ली सरकार के द्वारा लांच किये गए (बस और मेट्रो में ट्रेवल के लिए ) वन दिल्ली वन राइड (One) कार्ड के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गए इस कार्ड पर मेट्रो ट्रेन, डीटीसी बसों, ऑटो रिक्शा और स्मारकों के स्केच बने है.
  • इस One कार्ड को लांच करने का उद्देश्य शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लोगों को एक सहज, हाइ क्वालिटी वाली यात्रा अनुभव कराने का वादा भी है.
  • इस कार्ड को सही तरीके से इम्प्लीमेंट करने के लिए , दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मिलकर कार्य कर रहे है.
  • इस कॉमन मोबिलिटी कार्ड को रिचार्ज करने के लिए मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप मशीन भी लगाई जाएंगी और ऑनलाइन भी रिचार्ज किये जा सकेंगे.
  • दिल्ली में यात्रा करने वाले कोई भी व्यक्ति इस कार्ड को मेट्रो स्टेशनों और डीटीसी पास काउंटरों से खरीद सकता है. लेकिन अभी मेट्रो स्मार्ट कार्ड मान्य रहेंगे.
  • इस One कार्ड पर 3 ट्रांसपोर्ट – डीटीसी, डीएमआरसी और दिल्ली सरकार का लोगो होगा.
Read Also...  भारतीय एयर चीफ़ मार्शल के नाम की सूची हिंदी में

Read Also: प्रवासी भारतीय दिवस
Read Also: हिंदी भारतीय संस्कृति का अनोखा रूप निबंध
Read Also: नोबेल पुरस्कार विजेता 2020 हिंदी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *