PM Kisan Yojana in Hindi: पीएम किसान सम्मान योजना किस्त क्या है, कैसे मिलता है लाभ, तारीख, हेल्पलाइन, जाने पीएम किसान सम्मान क़िस्त के बारे ताजा अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kist 2025 Date – पीएम किसान सम्मान के बारे में पढ़े

Latest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को कृषि सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. यह क़िस्त लगभग 9.8 करोड़ भारतीय किसानों के सीधे खाते में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान.

पीएम-किसान के 6 साल पुरे होने में मोदी का ट्वीट (24-feb-2025)

“पीएम-किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई. मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं. हमारा ये प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है.”

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसाम सम्मान निधि योजना के लाभ भारतीय किसानों के खाते में हर वर्ष 6 हजार रुपये तक की राशि भेजी जाती हैं. देश के किसानों के खाते में ये रखा हर 4 महीने के अंतराल में कुल 3 किस्तों में भेजी की जाती है. हर किस्त में किसानो को 2,000 रुपये दिये जाते हैं.

पीएम-किसान योजना फायदा?

पीएम-किसान एक सेंट्रल सेक्टर स्कीम है, इस योजना अंतर्गत पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है. पीएम-किसान के माध्यम से हर साल में हर 3 किस्तों में ₹6 हजार की सालाना आर्थिक सहायता देश के किसानो को दी जाती है. मतलब हर 4 महीने में 2000 रुपए किसानों के खाते में सीधा सरकार द्वारा भेजे जाते हैं.

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से दी गई आर्थिक सहायता से किसान बेहतर गुणवत्ता के बीज, फर्टिलाइजर वगैरह खरीद पाते हैं. इसके अलावा उनके घरेलू खर्च के लिए भी यह राशि काम आती है. अब तक यानी कुल 18 किस्तों में 3.5 लाख करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

Read Also...  नेशनल पेंशन स्कीम में कर्मचारियों आवेदन करें और पाएं सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, जाने पात्रता

कितने किसानो को फायदा मिलता ?
इससे करीब 11 करोड़ भारतीय किसान परिवारों को लाभ हुआ है. योजना के तहत एक किसान परिवार को पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों के तौर पर परिभाषित किया गया है.

पीएम किसान सम्मान निधि प्रपात करने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हर साल लाभ लेने के लिए आपके खाते का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है. अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आगामी किस्त से वंचित रह सकते हैं.

वहीं, इस योजना की क़िस्त प्राप्त करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है.

इसके साथ जमीन के कागज, ग्राम निवास प्रमाण पत्र होना भी जरूरी हैं. किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए अपने जमीन का सत्यापन करवाना भी जरूरी है. इनमें से किसी भी दस्तावेज के ना होने पर पर किसान पीएम किसान स्किम से वंचित रह सकते हैं.

Beneficiary List में कैसे चेक करें अपना नाम

  1. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर राइट साइड में ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
  4. अब अपने राज्य, जिला और गांव समेत अन्य जानकारियां डालें.
  5. डिटेल भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
  6. अब आपके स्किन के सामने लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप आपना नाम चेक कर सकते हैं.
  7. नाम न होने पर आप ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर अन्य डिटेल डाल सकते हैं.

पीएम किसान सम्मान निधि स्किम लिस्ट में नाम है या नहीं?
जिन भारतीय किसानो को इसके तहत लाभार्थी माना जाता है उनके नाम ग्राम पंचायत पर लिस्ट किए जाते हैं. रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर भी इसकी जानकारी मिलती है. इसके अलावा पीएम किसान ऑनलाइन पोर्टल के “फार्मर-कॉर्नर” पर भी आप अपना किसान सम्मान-निधि स्टेटस देखा सकते है. इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करना होता है.

Read Also...  Majhi Ladki Bahin Scheme in Hindi - मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र

अगर किसी भारतीय किसान का नाम पीएम किसान सम्मान निधि की क़िस्त लिस्ट में नहीं हो, तो वह जिला स्तर पर बनी मॉनीटरिंग कमिटी के पास जा सकता है किसान पोर्टल पर भी इसकी जानकारी ले सकता है.

सवाल-जवाब के लिए Kisan e-Mitra

पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों के सवालों के जवाब देने के लिए किसान ई-मित्र (Kisan e-Mitra) डिवेलप किया गया है.

पीएम सम्मान किसान योजना के लिए यहां करें संपर्क
पीएम सम्मान किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत पर आप किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना के फ्री हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपकी हर शिकायत एवं समस्या का समाधान किया जाएगा.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *