Home / Government Scheme / प्रधानमंत्री पहल योजना एलपीजी गैस सब्सिडी सीधा ग्राहक के बैंक खाते में, जानें कैसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री पहल योजना एलपीजी गैस सब्सिडी सीधा ग्राहक के बैंक खाते में, जानें कैसे करें आवेदन

0
pradhan mantri pahal yojana in hindi

pradhan mantri pahal yojana in hindi

पहल योजना के बारें में जानें

Pradhan Mantri Pahal Yojana – 1 जून 2013 को भारत सरकार द्वारा देशभर में प्रधानमंत्री पहल योजना का शुभारंभ किया गया है. इस योजना का मकसद एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी सीधे लोगों के बैंक खाते में ट्रांसफर करना है. इसमें लाभार्थी सब्सिडी का का लाभ उठा सकेंगे. साधारण शब्दों में में कहें तो प्रधानमंत्री पहल का सम्बन्ध एलपीजी सब्सिडी से है जो सीधा ग्राहकों के खाते में ट्रान्सफर होगी.

पहल योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

पहल योजना 1 जून , 2013 को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी, इस योजना का मुख्य उद्देश्य एलपीजी सिलेंडर के सब्सिडी के पैसे सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में भेजने और पूरे सिस्टम में दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए है

  • इस योजना के अंतर्गत, उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल होने और एलपीजी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए एक बैंक खाते की आवश्यकता होगी।
  • पहले बाजार की कीमत वाले एलपीजी सिलेंडर खरीदने से पहले उपभोक्ताओं को अपने बैंक खाते में एक बार स्थायी अग्रिम मिलेगा।
  • इस तरह के उपभोक्ता को इस योजना में शामिल होने के बाद सीटीसी (नकद स्थानांतरण अनुपालन) कहा जाएगा और बैंक खाते में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री पहल योजना का उद्देश्य

  • आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के लोगो को एलपीजी सब्सिडी यानी छूट।
  • एलपीजी गैस कम रकम में खरीद पाएंगे।
  • घरेलू गैस खरीदने पर ग्राहक उन्हें सीधा उनके बैंक खातों में सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना से गरीब वर्ग के लोग जीवन अच्छे से यापन कर सकेंगे।
  • एलपीजी गैस उपभोक्ता में बढ़ोतरी करना एवं लकड़ी से जलने वाले चूल्हों से महिलाओं को अच्छा जीवन देना।
Read Also...  दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना में किसानों को एमएसपी से 50% अधिक राशि मिलेगी, जाने पात्रता

प्रधानमंत्री पहल योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • पहल योजना के जरिए एलपीजी ग्राहक एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस योजना में मिलने वाली सब्सिडी से ग्राहक अपनी अन्य जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
  • इस योजना को डीबीटीएल योजना के नाम से भी जाना जाता था।
  • इस योजना से महिलाओं को खाना पकाने में आसानी हो सकेगी।
  • एलपीजी गैस उपभोक्ताओं में बढ़ोतरी होगी।
  • इस योजना के तहत ग्राहकों को लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता आप घर बैठे ही एलपीजी गैस कनेक्शन की बुकिंग कर सकेंगे।
  • इस योजना के लिए आधिकारित वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।

प्रधानमंत्री पहल योजना- महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • रेसिडेंट प्रूफ
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री पहल योजना कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं http://petroleum.nic.in/dbt/index.php।
  • डाउनलोड पर क्लिक करें ।
  • अपनी भाषा का चयन करें और उस भाषा में फॉर्म को डाउनलोड करें ।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • जरुरी दस्तावेज को अटैच करें।
  • अब इस फॉर्म को एजेंसी संचालक के पास जाकर जमा कर सकते है।
  • इस प्रकार आपका धानमंत्री पहल योजना के आवेदन हो जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *