Who is Rekha Gupta – दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में सामान्य ज्ञान हिंदी में

दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 की घोषणा में भारतीय जनता पार्टी को बहुतमत के साथ जीत हुई. 19 फ़रवरी 2025 को रेखा गुप्ता जो को राजधानी दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री चुना गया.

रेखा गुप्ता कौन हैं जो बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री – Who is Rekha Gupta in Hindi

Who is Rekha Gupta in Hindi (CM of Delhi)- रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं. हमने यहाँ पर रेखा गुप्ता जी से सम्बंधित जानकारी प्रकाशित की है.

रेखा गुप्ता के बारे में

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में में हुआ था. वे दो वर्ष की उम्र में ही दिल्ली आ गयी थी. उनका पूरा परिवार वर्ष 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था. उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है.

रेखा गुप्ता एजुकेशन क्वालिफिकेशन

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एजुकेशन की बात करते तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलतराम कॉलेज से पढ़ाई की. दौलतराम कॉलेज में पढ़ते हुए वह 1994-95 में वह कॉलेज की सेक्रेटरी बनी थीं. वे वर्ष 1992 में यहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडी थी. उसके बाद वर्ष 1996-97 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष चुनी गईं थी. उन्होंने एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बीकॉम, एलएलबी और एमबीए भी किया है.

  • दिल्ली की नई मुख्मंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं.
  • साल 2004 से 2006 तक रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं.
Read Also...  Build Bharat Expo-2025: बिल्ड भारत एक्सपो 2025

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के राजनीतिक सफर की बात करते तो वे वर्ष 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हुई थी.उसके बाद उन्होंने वर्ष 2007 में उत्तरी नगर निगम की राजनीति में प्रवेश किया और उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव जीता और 2012 में फिर से चुनाव जीता था. जबकि वे दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर का पद भी कार्यरत थी. वर्ष 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन वे दोनों चुनावों में वंदना कुमारी ने उन्हें हराया था. लेकिन इस वर्ष 2025 में चुनाव में रेखा गुप्ता ने आखिरकार आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को चुनाव में हराया है और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिल्ली के सीएम नियुक्त किया है.

Note: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता जी के बारे में यदि इस लेख में कुछ गलत प्रकाशित हुआ है, तो कृपया उसमे सुधार करने के लिए हमें कमेंट या ईमेल करके हमारी सहायता करैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *