Home / Current Affairs Hindi / Build Bharat Expo-2025: बिल्ड भारत एक्सपो 2025

Build Bharat Expo-2025: बिल्ड भारत एक्सपो 2025

0

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में शामिल होंगे 34 देशों के कारोबारी, 151 कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी

Build Bharat Expo-2025- नई दिल्ली के भारत मंडपम हॉल में बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन 19 से 23 मार्च तक आयोजित होगा. इस दौरान करीब 34 से अधिक देशों के कारोबारी दिल्ली आएंगे.

देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन होना है. इसका आयोजन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा कराया जा रहा है. यह 19 से 21 मार्च 2025 चलेगा. वहीं इसके बारे में आईआईए के अध्यक्ष राकेश बंसल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस एक्सपो के जरिए भारत और खासतौर से उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने इसके बारे में आगे बताया कि इसका प्रमुख उद्देश्य विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को भी बढ़ावा देना है.

34 से अधिक देशों के कारोबारी होंगे शामिल

तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में करीब 34 से अधिक देशों के कारोबारी, राजदूत और ट्रेड कमिश्नर शामिल होंगे. यह भारत के व्यापारियों के लिए अपने उत्पादों को विश्व स्तर पर पहुंचाने का मौका है. साथ ही यह भी बता दें कि इस एक्सपो को एमएसएसई मंत्रालय भारत सरकार ने मान्यता प्रदान की है. इसके साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों का भी इसे सपोर्ट मिल रहा है.

151 कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी

एक्सपो में 151 से अधिक कम्पनियां अपने प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले करेंगी. साथ ही यह भी बता दें कि 500 से अधिक आर्किटेक्ट शामिल होंगे. वहीं उद्यमियों की बात करें, तो 1000 से अधिक लघु उद्यमी शामिल होंगे. साथ ही लगभग 15000 से अधिक घरेलू बिजनेस विजिटर भी आएंगे. एक्सपो में उत्पादों की श्रेणी की बात करें, तो इसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के अलावा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मटेरियल, कंस्ट्रक्शन मटेरियल और काफी संख्या में ओडीओपी एवं निर्यात वाले उत्पाद भी होंगे.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 21 November 2020 Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *