भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में “भारत की छह शास्त्रीय भाषाएं”

भारत की शास्त्रीय भाषाओं की सूची में से छह भारतीय भाषायें ऐसी है जिन्हें भारत की ‘शास्त्रीय भाषा’ के रूप में सूचीबद्ध किया है. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची के अंतर्गत भारत की कुल 22 भाषाएं सूचीबद्ध हैं। जिनमे से 6 भाषाओं को ‘भारत में शास्त्रीय भाषाओं’ (List of Classical Indian Languages in Hindi) का दर्जा दिया है। इस लेख में भारत की शास्त्रीय भाषाओं की सूची पर संक्षिप्त में चर्चा की है.

शास्त्रीय भाषा क्या होती है?

जिस भाषा का साहित्य शास्त्रीय हो, वह भाषा शास्त्रीय भाषा कही जा सकती है. साल 2024 में भारतीय सरकार ने घोषणा की थी की कुछ निश्चित आवश्यकताओं को पूरा करने वाली कुछ भाषाओं को ‘भारत में शास्त्रीय भाषाओं’ का दर्जा दिया जाना चाहिए।

भारत सरकार द्वारा घोषित ‘शास्त्रीय भाषा’ भाषाओं की सूची

निचे भारत सरकार द्वारा घोषित 6 ‘शास्त्रीय भाषा’ के बारे में निचे संक्षिप्त में बताया गया है, यह सभी ‘शास्त्रीय भाषा’ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं में से एक है।

तमिल शास्त्रीय भाषा

भारत सरकार ने साल 2004 में तमिल को ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ के रूप में घोषित किया है। आमतौर पर तमिल का प्रयोग चार अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तथा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अल्पसंख्यकों द्वारा बोली जाने वाली भाषा माना जाता है है। तमिल को द्रविड़ भाषा समूह से संबंधित माना गया है और इस भाषा को सबसे प्राचीन और शुद्ध भाषा भी माना जाता है

संस्कृत शास्त्रीय भाषा

भारत सरकार ने साल 2005 में संस्कृत को ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ के रूप में घोषित किया। जिसे सामान्यतः देवनागरी लिपि और अन्य लिपियों के प्रयोग में लिखा जाता है, संस्कृत इंडो-आर्यन भाषा समूह से संबंधित है ।

Read Also...  Varuna 2025- India-France Naval Exercise VARUNA 2025

कन्नडा शास्त्रीय भाषा

भारत सरकार ने साल 2008 में कन्नडा को ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ घोषित किया था। द्रविड़ भाषा समूह से संबंधित यह भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं में सूचीबद्ध है।

तेलुगू शास्त्रीय भाषा

भारत सरकार ने साल 2008 में तेलुगू को ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ घोषित किया है। तेलुगू अधिकतर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बोली जाने वाली भाषा है । तेलुगू द्रविड़ भाषाओं में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा मानी जाती है ।

मलयालम शास्त्रीय भाषा

भारत सरकार ने आल 2013 में मलयालम को ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ घोषित किया था। मलयालम द्रविड़ भाषा समूह से संबंधित है और यह भाषा द्रविड़ समूह की सबसे छोटी और सबसे युवा भाषा के रूप में प्रयोग में लाइ जाती है ।

ओडिया शास्त्रीय भाषा

भारत सरकार ने ओडिया को साल 2014 में ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ घोषित किया था। यह भाषा आधुनिक इंडो-आर्यन समूह से संबंधित मानी जाती है।

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भारतीय भाषाएँ

भारत सरकार ने निम्नलिखित 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किया है:

  1. हिंदी
  2. संस्कृत
  3. असमिया
  4. बंगाली
  5. बोडो
  6. डोगरी
  7. गुजराती
  8. कन्नड़
  9. कश्मीरी
  10. कोंकणी
  11. मैथिली
  12. मलयालम
  13. मणिपुरी
  14. मराठी
  15. नेपाली
  16. ओडिया
  17. पंजाबी
  18. संथाली
  19. सिंधी
  20. तमिल
  21. तेलुगु और
  22. उर्दू।

यह लेख भारत की शास्त्रीय भाषाओं की सूची पर आधारित है, यदि इस लेख में कुछ गलत प्रकाशित किया गया है तो कृपया कमेंट में बतायें और सुधर में हमारी मदद करैं।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *