9th to 15 May 2021 – Weekly Current Affairs in Hindi

9th to 15 May 2021 – Weekly Hindi Current Affairs

Weekly hindi current affairs Gk Section team published here very important top current affairs of Weekly Every months in Hindi with the help of you will know what happened in monthly week with questions and answers in Hindi.

9th to 15 May – Weekly Current Affairs 2021 in Hindi


हाल ही में किसने कोरोना की ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • निति आयोग
  • केंद्र सरकार
  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया

उत्तर: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया – हाल ही में डीआरडीओ की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से बनायीं गयी कोरोना की ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है. इस दवा के ट्रायल में मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार हुआ है.


मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल हाल ही में विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कौन सी रिटेल कंपनी बन गई है?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी

उत्तर: दूसरी – डेलॉय की हाल ही में जारी ग्लोबल रिटेल पावर हाउसेज 2021 रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल हाल ही में विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली दूसरी रिटेल कंपनी बन गई है. रिलायंस रिटेल ग्लोबल स्तर पर 53वें स्थान पर रही है. जबकि इस लिस्ट में ग्लोबल स्तर पर वॉलमार्ट इंक पहले स्थान पर रही है.


नीति आयोग और किस कंपनी ने हाल ही में “कनेक्टेड कॉमर्स” नाम से एक रिपोर्ट जारी की है?

  • अडाणी ग्रुप
  • मास्टरकार्ड
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • बजाज
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 03 January 2018 for SSC Exam

उत्तर: मास्टरकार्ड – मास्टरकार्ड और नीति आयोग ने हाल ही में “कनेक्टेड कॉमर्स” नाम से एक रिपोर्ट जारी की है. जिसके द्वारा डिजिटल रूप से समावेशी भारत के लिए रोडमैप बनाने में मदद मिलेगी. अक्टूबर और नवंबर 2020 में आयोजित पांच गोलमेज सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श के आधार पर इस रिपोर्ट को जारी किया गया है.


निम्न में से किस खिलाडी ने मैड्रिड ओपन 2021 जीतकर दूसरी बार यह ख़िताब अपने नाम किया है?

  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव
  • मातियो बैरेतिनी
  • राफेल नडाल
  • नोवाक जोकोविच

उत्तर: एलेक्जेंडर ज्वेरेव – विश्व के नंबर-6 जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हाल ही में मैड्रिड ओपन 2021 के फाइनल को 6-7(8), 6-4, 6-3 से जीतकर दूसरी बार मैड्रिड ओपन का ख़िताब अपने नाम किया है. यह एलेक्जेंडर ज्वेरेव की चौथी ATP मास्टर्स 1000 ट्रॉफी है.


आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने हाल ही में भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कौन सा स्थान हासिल किया है?

  • पहला स्थान
  • दूसरा स्थान
  • तीसरा स्थान
  • चौथा स्थान

उत्तर: दूसरा स्थान – आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने हाल ही में भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में HDFC म्यूचुअल फंड को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान किया है. अब HDFC म्यूचुअल फंड अब तीसरे स्थान पर पहुच गया है जबकि एसबीआई म्यूचुअल फंड पहले स्थान पर है.


सबसे बड़ी तेल कोलोनियल पाइपलाइन कंपनी पर साइबर अटैक के बाद किस देश ने आपातकाल की घोषणा की है?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • बांग्लादेश

उत्तर: अमेरिका – अमेरिका की सबसे बड़ी तेल कोलोनियल पाइपलाइन कंपनी पर साइबर अटैक के बाद बाइडेन प्रशासन ने आपातकाल की घोषणा की है. यह कोलोनियल पाइपलाइन कंपनी रोजाना 25 लाख बैरल तेल सप्लाई करती है. इस साइबर अटैक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें 2 से 3% तक बढ़ सकती हैं.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 15 September 2023: Questions and Answers

वित्‍त मंत्रालय के व्यय विभाग ने हाल ही में कितने राज्यों में पंचायतों को 8923.8 करोड़ रुपये जारी किए है?

  • 8 राज्यों
  • 12 राज्यों
  • 17 राज्यों
  • 25 राज्यों

उत्तर: 25 राज्यों – वित्‍त मंत्रालय के व्यय विभाग ने हाल ही में 25 राज्यों में पंचायतों को 8923.8 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. यह राशि पंचायती राज संस्थानों की सभी तीन श्रेणियों-गांव, प्रखंड और जिला के लिए हैं.


निम्न में से किसने हाल ही में भारत में दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर एक टास्क फोर्स गठन किया है?

  • सुप्रीमकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • केंद्र सरकार
  • निति आयोग

उत्तर: सुप्रीमकोर्ट – सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में भारत में दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर एक टास्क फोर्स गठन किया है. जो की दवाइयों की उपलब्धता के लिए जरूरी उपायों के बारे में बताएगी और देश के राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का वैज्ञानिक और व्यावहारिक फार्मूला भी तैयार करेगी.


विश्व में टॉप 10 देशों में रियल टाइम पेमेंट लेन-देन के मामले में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

  • पहले
  • दुसरे
  • तीसरे
  • चौथे

उत्तर: पहले – हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व में टॉप 10 देशों में रियल टाइम पेमेंट लेन-देन के मामले में भारत पहले स्थान पर रहा है. भारत में वर्ष 2020 में 2,547 करोड़ रियल टाइम लेन-देन किया गया. जबकि चीन दूसरे स्थान पर है. जारी इस लिस्ट में जापान सातवें और अमेरिका 9वे स्थान पर रहा है.


अमेरिकी नागरिक डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन शेख जायद बुक पुरस्कार जीतने वाली कौन सी भारतीय बन गयी है?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 6 March 2020 Questions and Answers

उत्तर: पहली – हाल ही में अमेरिकी नागरिक डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन शेख जायद बुक पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी है. उन्हें अपनी पुस्तक “अरबी ओरेशन: आर्ट एंड फंक्शन” के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. जिस पुस्तक को 2019 में लीडन के ब्रिल एकेडमिक पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित किया गया था.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *