Home / Current Affairs Hindi / 16th to 22 May 2021 - 3rd Week Current Affairs Quiz in Hindi for All Competitive Exams

16th to 22 May 2021 – Weekly Current Affairs in Hindi

0

16th to 22 May 2021 – Weekly Hindi Current Affairs

Weekly hindi current affairs Gk Section team published here very important top current affairs of Weekly Every months in Hindi with the help of you will know what happened in monthly week with questions and answers in Hindi.

16th to 22 May – Weekly Current Affairs 2021 in Hindi


एयरोस्पेस स्टार्टअप Axiom और किसने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहला निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन घोषित किया है?

  • इसरो
  • ईसा
  • स्पेसएक्स
  • नासा

उत्तर: नासा – नासा और एयरोस्पेस स्टार्टअप Axiom ने हाल ही में जनवरी, 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहला निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन घोषित किया है. जिसमे 4 लोगों को भेजने के आदेश पर हस्ताक्षर किए गए है. यह पहला निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन, जिसे AX-1 मिशन के रूप में जाना जाता है.


39 वर्षीय किस व्यक्ति को हाल ही में पाकिस्तान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?

  • मोहमद हाफिज
  • मोईद यूसुफ
  • मोईन अली
  • अली महमूद

उत्तर: मोईद यूसुफ – 39 वर्षीय मोईद यूसुफ को हाल ही में पाकिस्तान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. वे वर्ष 24 दिसंबर 2019 से प्रधानमंत्री इमरान खान के स्पेशल एडवाइजर थे. मोईद यूसुफ यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में एशिया सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके है.


एनएचपीसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत किस राज्य सरकार को कोल्ड चेन उपकरण उपलब्ध कराये है?

  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • दिल्ली सरकार
  • अरुणाचल प्रदेश सरकार

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश सरकार – एनएचपीसी लिमिटेड की 2880 मेगावाट क्षमता की दिबांग बहुउद्देश्यीय परियोजना ने हाल ही में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत अरुणाचल प्रदेश सरकार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन उपकरण उपलब्ध कराये है. साथ ही सरकार को 25 आइस लाइन्ड रेफ्रिजरेटर हस्तांतरित किए गए है.

Read Also...  “10 जुलाई 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर” हिंदी में SSC, UPSC के लिए – Hindi Current Affairs

रेलवे ने हाल ही में कोलकाता में कितने मीटर के सुरंग अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है?

  • 200 मीटर
  • 400 मीटर
  • 600 मीटर
  • 800 मीटर

उत्तर: 800 मीटर – कोलकाता के बोबाजार में ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर में टनल बोरिंग मशीन द्वारा 800 मीटर के सुरंग अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस मार्ग पर सुरंग निर्माण का काम मुश्किल था क्योंकि इसमें सदियों पुरानी इमारतें थीं. इसके साथ ही ईस्ट वेस्ट मेट्रो परियोजना के लिए संपूर्ण टीबीएम टनलिंग का काम पूरा हो गया है.


हाल ही में किसने चीन में बनी सिनोफार्म की कोविड-19 वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मजूरी दे दी है?

  • विश्व बैंक
  • बैंक ऑफ़ चीन
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • यूनेस्को

उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में चीन में बनी सिनोफार्म की कोविड-19 वैक्सीन BBIBP-CorV को इमरजेंसी इस्तेमाल की मजूरी दे दी है. यह वैक्सीन का इस्तेमाल अब पूरी दुनिया किया जा सकेगा. इस वेक्सीन को बीजिंग बायो-इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलिॉजिकल प्रोडक्ट्स कंपनी लिमिटेड ने विकसित किया है.


17 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व डाक दिवस
  • विश्व दूरदर्शन दिवस
  • विश्व ज्ञानदर्शन दिवस
  • विश्व दूरसंचार दिवस

उत्तर: विश्व दूरसंचार दिवस – 17 मई को विश्वभर में विश्व दूरसंचार दिवस (World Information Society Day) मनाया जाता है. यह दिवस 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना के लिए मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट और नई प्रौद्योगिकियों द्वारा लाया गया सामाजिक परिवर्तनों की वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है.


हाल ही में राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार-हरियाणा के राज्यपाल रह चुके वरिष्ट कांग्रेश नेता का निधन हो गया?

  • अशोक गहलोत
  • गोविन्द सिंह दोतसरा
  • जगन्नाथ पहाड़िया
  • इनमे से कोई नहीं
Read Also...  9 June 2020: Daily Current Affairs Accumulation in Hindi

उत्तर: जगन्नाथ पहाड़िया – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार-हरियाणा के राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया.


भारतीय मूल की किस महिला को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नामित किया है?

  • नीरा टंडन
  • सुषमा टंडन
  • हेमन टंडन
  • सुजेन हेर्रिस

उत्तर: नीरा टंडन – भारतीय मूल की नीरा टंडन को हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नामित किया है. इससे पहले नीरा टंडन को प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था. वे अमेरिका स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी है.


निम्न में से किस राज्य सरकार ने कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की घोषणा की है?

  • महाराष्ट्र सरकार
  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • दिल्ली सरकार

उत्तर: दिल्ली सरकार – दिल्ली सरकार ने हाल ही में कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है की बुजुर्ग जिनके जवान बच्चे चले गए और अब घर चलाने वाला कोई नहीं है उन बुजुर्गों की मदद अब दिल्ली सरकार करेगी.


भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की पहली खेप किस देश से ओक्टुबर-दिसंबर तक मिल जाएगी?

  • चीन
  • अमेरिका
  • जापान
  • इजरायल

उत्तर: रूस – भारत को रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली की पहली खेप अक्टूबर-दिसंबर तक मिल जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *