Home / Current Affairs Hindi / 27th to 31 July 2021 – Weekly Current Affairs in Hindi

27th to 31 July 2021 – Weekly Current Affairs in Hindi

0

27th to 31 July 2021 – Weekly Hindi Current Affairs

Weekly hindi current affairs Gk Section team published here very important top current affairs of Weekly Every months in Hindi with the help of you will know what happened in monthly week with questions and answers in Hindi.

27th to 31 July – Weekly Current Affairs 2021 in Hindi


27 जुलाई को पूरे भारत में इनमे से किसका स्थापना दिवस मनाया जाता है?

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस
  • संसद स्थापना दिवस
  • निति आयोग स्थापना दिवस
  • भारतीय वायु सेना स्थापना दिवस

उत्तर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस – 27 जुलाई को पूरे भारत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ परिसर में प्रतिवर्ष होने वाले परंपरागत कार्यक्रमों को वेबिनार माध्यम से आयोजन किया जाता है. 27 जुलाई 1939 को नीमच में ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी। तत्कालीन अंग्रेज शासनकाल में इसे ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस’ नाम दिया गया था.


इनमे से किस देश ने अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “जोगाजोग” लॉन्च करने की घोषणा की है?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • श्री लंका
  • बांग्लादेश
  • जापान

उत्तर: बांग्लादेश – बांग्लादेश ने हाल ही में अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “जोगाजोग” लॉन्च करने की घोषणा की है. जो की विश्वभर में लोकप्रिय फेसबुक का विकल्प होगा और “अलापोन” व्हाट्सएप का विकल्प होगा. जोगाजोग एप्प के माध्यम से देश के उद्यमी डेटा, सूचना और संचार के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस और समूहों के अपने संस्करण बना सकेंगे.


28 जुलाई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
  • विश्व हेपेटाइटिस दिवस
  • दोनों
  • इनमे से कोई नहीं
Read Also...  March 2020 Current Affairs in Hindi - मार्च 2020 के करंट अफेयर्स

उत्तर: दोनों – 28 जुलाई को विश्वभर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस और विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हर लिहाज से जरूरी है, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर इस संदेश को समझना बहुत जरूरी है.


जापान की कितने वर्षीय स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया हाल ही में जापान की सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाडी बन गयी है?

  • 11 वर्षीय
  • 13 वर्षीय
  • 15 वर्षीय
  • 16 वर्षीय

उत्तर: 13 वर्षीय – हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक 2020 में जापान की 13 वर्षीय स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया गोल्ड मेडल जीता है वे जापान की सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाडी बन गयी है. उन्होंने 26 जुलाई को महिलाओं की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में भी ब्राजील की रेसा लील को पराजित किया है.


29 जुलाई को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय हांथी दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय भालू दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस – 29 जुलाई को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में बाघों के निवास स्थान का संरक्षण, विस्तार तथा उनकी स्थिति के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है. देश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के मुताबिक, कार्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या के मामले में देश के 51 टाइगर रिजर्व में नंबर एक है.


29 जुलाई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • मोहन बागान दिवस
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय ज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय डाक दिवस
Read Also...  26 मई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 26 May 2022 Current Affairs In Hindi, Questions and Answers

उत्तर: मोहन बागान दिवस – 29 जुलाई को पूरे भारत में मोहन बागान दिवस मनाया जाता है. आज के दिन 131 साल पुराना 1911 का यह क्लब प्रतिष्ठित IFA शील्ड टूर्नामेंट जीतने वाला एकमात्र भारतीय क्लब बना था. दरअअसल, 109 साल पहले आज ही के दिन मोहन बागान ने IFA शील्ड फाइनल में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को पराजित किया था.


निम्न में से किस देश ने भारत को 14 कलाकृतियां लौटाने का फैसला किया है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • चीन

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को 14 कलाकृतियां लौटाने का फैसला किया है जिनमे से 6 ऐसी हैं जो या तो चोरी हुई हैं या अवैध रूप से एक्सपोर्ट की गई हैं या जिनके अस्तित्व के बारे में पता नहीं है। इनमें मूर्तियां, फोटोग्राफ और एक स्क्रॉल शामिल है. इन कलेक्शन धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों को कीमत 2.2 मिलियन डॉलर है.


सऊदी अरब की सरकार ने भारत समेत ‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों के लिए कितने वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है?

  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 5 वर्ष

उत्तर: 3 वर्ष – सऊदी अरब की सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर रेड लिस्ट में भारत सहित शामिल देशों के लिए 3 वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है. इस “रेड लिस्ट” में शामिल सूची में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई अन्य देशों को शामिल किया हुआ है.


हाल ही में किसने सिक्योर्ड लॉजिस्टिक्स डॉक्यूमेंट एक्सचेंज लॉन्च किया है?

  • निति आयोग
  • योजना आयोग
  • केंद्र सरकार
  • सुप्रीमकोर्ट
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 15 October 2019 Questions and Answers

उत्तर: केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने हाल ही में लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता और स्थिरता में सुधार करने और मल्टी-मोडलिटी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए सिक्योर्ड लॉजिस्टिक्स डॉक्यूमेंट एक्सचेंज लॉन्च किया है. साथ ही ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के लिए एक कैलकुलेटर भी लॉन्च किया गया है.


निम्न में से किस देश में अकस्मात रूप से विश्व का सबसे बड़ा स्टार नीलम क्लस्टर मिला है?

  • बांग्लादेश
  • श्रीलंका
  • फ़िलीपीन्स
  • भूटान

उत्तर: श्रीलंका – श्रीलंका के रत्नापुरा के रत्न-समृद्ध क्षेत्र में `एक घर के पिछले हिस्से में हाल ही में अकस्मात रूप से विश्व का सबसे बड़ा स्टार नीलम क्लस्टर मिला है. मिली नई चट्टान को ‘सेरेन्डिपिटी नीलम’ नाम दिया गया है. इस रत्नापुर नाम का अर्थ है रत्नों का शहर और इसे श्रीलंका की रत्न राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *