Home / Current Affairs Hindi / 14 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 14 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

14 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 14 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

14 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

14 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 14 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘14 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 14 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: किस विभाग ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए रुकम कैपिटल और बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन के साथ साझेदारी की है?
क. जनजातीय विभाग
ख. शिक्षा विभाग
ग. विज्ञान विभाग
घ. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग
Answer: उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग – उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने हाल ही में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए रुकम कैपिटल और बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है. यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से औपचारिक रूप दिए गए इस सहयोग का उद्देश्य समर्पित कार्यक्रम और शुरूआत करना है.

Q: बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर शोहेली अख्तर आईसीसी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों में प्रतिबंधित होने वाली कौन सी महिला क्रिकेटर बन गई हैं?
क. पहली
ख. दूसरी
ग. तीसरी
घ. चौथी
Answer: पहली – ICC ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर शोहेली अख्तर को प्रतिबंधित कर दिया है. वे 2023 महिला टी20 विश्व कप के दौरान मैच फिक्सिंग का प्रयास करने का दोषी पाया गया, जिसके चलते उन्हें पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 22 August 2023: Questions and Answers

Q: किस बैंक ने डॉ. माधवकुट्टी जी को अपना नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है?
क. यस बैंक
ख. बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. केनरा बैंक
घ. बड़ोदा बैंक
Answer: केनरा बैंक – आर्थिक अनुसंधान, बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले डॉ. माधवकुट्टी जी को हाल ही में केनरा बैंक ने मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है. वे बैंक की आर्थिक रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Q: किस अस्पताल ने सृजनम्’ (Srjanam) के रूप में देश की पहली स्वचालित बायोमेडिकल कचरा परिवर्तक प्रणाली शुरू की है?
क. सफ़रजग दिल्ली
ख. राम मनोहर लोहिया
ग. चाचा नेहरु
घ. एम्स दिली
Answer: एम्स दिली – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में एम्स दिल्ली में ‘सृजनम्’ (Srjanam) के रूप में देश की पहली स्वचालित बायोमेडिकल कचरा परिवर्तक प्रणाली शुरू की है. जिसे सीएसआईआर-एनआईआईएसटी, तिरुवनंतपुरम ने विकसित किया गया है.

Q: भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में कितने रूपये के नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करने की घोषणा की है?
क. 20 रूपये
ख. 50 रूपये
ग. 100 रूपये
घ. 2000 रूपये
Answer: 50 रूपये – भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में नए नियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रूपये के नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करने की घोषणा की है. मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में 26वें RBI गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला, उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया है.

Q: लोकसभा में भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने के लिए किसने बोड़ो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को अनुवाद सेवाओं में शामिल करने की घोषणा की है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. राजनाथ सिंह
ग. संजय माथुर
घ. ओम बिडला
Answer: ओम बिडला – सांसदों के लिए संसदीय कार्यवाही को अधिक सुगम बनाना और लोकतांत्रिक भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ओम बिडला ने हाल ही में लोकसभा में भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बोड़ो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को अनुवाद सेवाओं में शामिल करने की घोषणा की है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 2 May 2019 Questions and Answers

Q: आईसीसी ने जनवरी 2025 के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों का पुरस्कार किस देश के क्रिकेटर जोमेल वॉरिकन को देने की घोषणा की है?
क. इंग्लैंड
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. साउथ अफ्रीका
घ. वेस्टइंडीज
Answer: वेस्टइंडीज – आईसीसी ने जनवरी 2025 के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों का पुरस्कार जोमेल वॉरिकन (वेस्टइंडीज) और बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) को देने की घोषणा की है. वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरिकन को पहली बार आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिला है.

Q: रजत पाटीदार को किस आईपीएल टीम ने नया कप्तान नियुक्त किया है?
क. चेन्नई सुपर किंग्स
ख. दिल्ली कैपिटल
ग. मुंबई इंडियन
घ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Answer: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *