Home / Current Affairs Hindi / 15 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

15 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

0

Current Affairs in Hindi – 15 January 2023 General Knowledge in Hindi

Current affairs gk in Hindi – 15 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स हिंदी में प्रकशित किए गए है. कर्रेंट अफेयर्स 15 जनवरी 2023 के सवाल और जवाब हिंदी में पढ़े (15 January 2023 Current Affairs in Hindi) आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए. 15 जनवरी 2023 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर को डाउनलोड करें.

15 जनवरी को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

  1. जल दिवस
  2. शिक्षक दिवस
  3. भारतीय थल सेना दिवस
  4. अग्नि दिवस
उत्तर देखें
भारतीय थल सेना दिवस - हर वर्ष 15 जनवरी सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज ही के दिन 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना की कमान जनरल केएम करियप्पा ने संभाली थी.

राजनाथ सिंह ने कहाँ पर एक शौर्य स्थल का उद्घाटन किया?

  1. लाल किला
  2. चीड़बाग
  3. मानेसर
  4. पलवल
उत्तर देखें
चीड़बाग – चीड़बाग में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल का उद्घाटन किया।

किस निजी बैंक का दिसंबर, 2022 तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत वृद्धि रहा?

  1. आईसीआईसीआई बैंक
  2. एस बैंक
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. देना बैंक
उत्तर देखें
एचडीएफसी बैंक – सालाना आधार पर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का दिसंबर, 2022 तिमाही का शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12,259 करोड़ रुपये रहा।

छत्तीसगढ़ के किस जिले को कुपोषणमुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है?

  1. सुरगुजा
  2. दुर्ग
  3. कोरबा
  4. जशपुर
उत्तर देखें
जशपुर – कुपोषण की जटिल समस्या वाले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 50 गांवों को चिन्हित कर बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कौनसा प्लेटफार्म एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का प्रसारण करेगा?

  1. यूटट्यूब
  2. फैनकोड
  3. ट्विटर
  4. फेसबुक
उत्तर देखें
फैनकोड – फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर 13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले विश्व कप के सभी 44 मैच प्रसारित किये जायेंगे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में किसे महाकवि कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड प्रदान किया जायेगा?

  1. कवि बी. सच्चिदानंद
  2. कवि सी. सच्चिदानंद
  3. कवि आर. सच्चिदानंद
  4. कवि के. सच्चिदानंद
उत्तर देखें
कवि के. सच्चिदानंद – राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिष्ठित महाकवि कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड से प्रसिद्ध कवि के. सच्चिदानंद को सम्मानित किया जायेगा।

हाल ही में किन दो देशो के विदेश मंत्रयो ने बाहरी अंतरिक्ष में और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?

  1. भारत और जापान
  2. नेपाल और जापान
  3. अफ्रीका और जापान
  4. अमेरिका और भारत
उत्तर देखें
अमेरिका और जापान –बाहरी अंतरिक्ष में और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 April 2020 Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *