Home / Current Affairs Hindi / 18 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 18 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

18 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 18 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

18 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

18 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 18 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘18 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 18 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: ‘बिल्ड भारत एक्सपो’ की मेजबानी कौन से शहर के व्यापारी करेंगे?
1.प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
2.भोपाल, मध्य प्रदेश
3.जयपुर, राजस्थान
4.मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Answer – मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

19 से 21 मार्च तक दिल्ली के भारत मंडपम में बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन होगा. इसकी मेजबानी इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर करेगा. इसमें देश भर के साथ ही कई विदेशी ट्रेड कमिश्नर एवं बिजनेस डेलीगेशन भी शामिल होंगे.

Q: ‘भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण’ सम्मेलन का आयोजन किस विभाग के अंतर्गत होगा?
1.शिक्षा मंत्रालय
2.विदेश मंत्रालय
3.केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
4.कृषि मंत्रालय

Answer – केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए के दो संस्थानों के सहयोग से भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. बता दें कि यह सम्मेलन भारत मंडपम में 19 से 22 मार्च 2025 तक आयोजित होगा.

Q: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-आईसीएआर, नई दिल्ली का कौन सा दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है?
1.60वां
2.64वां
3.63वां
4.62वां
Answer – 63वां दीक्षांत समारोह

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-आईसीएआर, नई दिल्ली का 63वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा. आज दीक्षांत सप्ताह का शैक्षणिक उत्साह के साथ शुरू हुआ. यह 17 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 18 May 2019 Questions and Answers

Q: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने किस फिटनेस और वेलनेस कार्यक्रम का उद्घाटन किया?
1.खेलो इंडिया
2.दौड़ो इंडिया

  1. फिट इंडिया कार्निवल
    4.हेल्दी इंडिया कार्निवल
    Answer – फिट इंडिया कार्निवल

फिटनेस संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए डॉ. मनसुख मांडविया (केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री) ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया कार्निवल का उद्घाटन किया. यह आयोजन 16 से 18 मार्च तक होगा.

Q: दिल्ली में केंद्र की कौन सी योजना लागू करने के लिए सरकार समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेगी?
1.आयुष्मान योजना
2.हर घर राशन योजना
3.पीएम आवास योजना
4.प्रधानमंत्री रोजगार योजना
Answer – आयुष्मान योजना

दिल्ली सरकार प्रदेश में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) लागू करने के लिए 18 मार्च 2025 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने जा रही है.

Q: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत कब हुई?
1.14 मार्च 1995
2.16 मार्च 1995
3.18 मार्च 1995
4.20 मार्च 1996

Answer – 16 मार्च 1995
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस हर साल 16 मार्च को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य टीके के जरिए कई घातक बीमारियों को रोकना है. इसकी शुरुआत 16 मार्च 1995 को हुई थी.

Q: पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के लिए कौन सा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है?
1.नई पेंशन स्कीम योजना
2.शिकायत निवारण कार्यक्रम
3.विशेष कार्यक्रम
4.पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम
Answer – पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम

पंजाब नेशनल बैंक के लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 18 मार्च को पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी अध्यक्षता श्री वी. श्रीनिवास, सचिव (पी एंड पीडब्लू) करेंगे.

Read Also...  5-February-2022 Current Affairs in Hindi

Q: फिट इंडिया आइकन किस अभिनेता को चुना गया है?
1.अक्षय कुमार
2.सलमान खान
3.आयुष्मान खुराना
4.रणबीर सिंह
Answer – आयुष्मान खुराना

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया कार्निवल का उद्घाटन किया. इस दौरान अभिनेता आयुष्मान खुराना को फिट इंडिया आइकन चुना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *