Home / Government Scheme / Lado Lakshmi Scheme in Hindi – हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना – महिलाओं को लिए 2100 रूपये

Lado Lakshmi Scheme in Hindi – हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना – महिलाओं को लिए 2100 रूपये

0

Lado Laxmi Yojana Haryana- हरियाणा की महिलाओं को सीएम सैनी का तोहफा, हर महीने अकाउंट में आ जाएंगे 2100 रूपये, जान लें आवेदन का सही तरीका

Haryana Budget Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए एक विशेष काम कर रही है. दरअसल, सरकार महिलाओं के लिए एक योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे.

2100 Rupees Scheme for Haryana Women: भारत के कई राज्यों आज भी महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है. महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की योजना और कार्यक्रम शुरू कर रही है. हरियाणा में इस समय भाजपा सरकार है और मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं. इस सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक योजना की शुरुआत की है. इनके तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे. इस योजना को वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रखा गया है. इसके लिए 5,000 करोड़ की राशि आवंटित की गई है. इसकी घोषणा हरियाणा के वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान की थी.

ये है योजना की पात्रता

हरियाणा की महिलाओं के लिए चलाए जा रही इस योजना का नाम लाडो लक्ष्मी योजना है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करना है. इस योजना के लाभ के लिए महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. साथ ही उनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए. इस योजना का लाभ सिर्फ हरियाणा की महिलाएं ही उठा सकती हैं.

Read Also...  SERB Science and Technology Award for Research Scheme in Hindi

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

हरियाणा सरकार की इस योजना के लिए महिला आवेदक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है-

  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तरह कर सकती हैं-

  1. इन योजना के लाभ के लिए आपको हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है.
  2. वेबसाइट के होम पेज पर लाडो लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब पेज पर आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा. इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर दीजिए.
  4. आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसमें मांगी गई सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की कॉपी अपलोड कर दीजिए.
  5. सबसे लास्ट में आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है इससे आपका योजना के लिए आवेदन हो जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *