Home / Current Affairs Hindi / 25 April GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 25 April 2021 Questions and Answers

0

GK Quiz on 25th April 2021 in Hindi (25 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’25 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’25 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 25th April 2021 in Hindi (25 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में किसने जस्टिस एनवी रमना को देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर शपथ दिलाई है?

  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • रामनाथ कोविंद
  • हरदीप सिंह पूरी
सही उत्तर
उत्तर: रामनाथ कोविंद - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में जस्टिस एनवी रमना को देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर शपथ दिलाई है उन्होंने CJI एसए बोबडे की जगह स्थान ग्रहण किया है. जो की 23 अप्रैल को रिटायर हुए है. जस्टिस एनवी रमना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज हैं, जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बने हैं.

हाल ही में किस आयोग ने कोरोना वायरस की वजह से पश्चिम बंगाल में तत्काल प्रभाव से रोड शो और वाहन रैली पर रोक लगा दी है?

  • निति आयोग
  • चुनाव आयोग
  • योजना आयोग
  • विज्ञान आयोग
सही उत्तर
उत्तर: चुनाव आयोग - हाल ही में चुनाव आयोग कोरोना वायरस की वजह से पश्चिम बंगाल में तत्काल प्रभाव से रोड शो और वाहन रैली पर रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की है की किसी भी सभा में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं.

25 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व ज्ञान दिवस
  • विश्व एड्स दिवस
  • विश्व मलेरिया दिवस
  • विश्व महिला सुरक्षा दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व मलेरिया दिवस - 25 अप्रैल को विश्वभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मलेरिया से लोगों को जागरूक और उनकी जान की रक्षा करना है. विश्वस्तर पर, कुल 106 देशों में 3.3 बिलियन लोगों को मलेरिया का खतरा है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में किस योजना के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया है?

  • पीएम्केवाई योजना
  • स्वामित्व योजना
  • पीएमजेडीवाई योजना
  • जिज्ञासा योजना
सही उत्तर
उत्तर: स्वामित्व योजना - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में स्वामित्व योजना के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को उनके ई-संपत्ति कार्ड दिये गये है. साथ ही मोदी जी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 भी प्रदान किये है.

निम्न में से किस एयर वाइस मार्शल ने हाल ही में पश्चिमी वायु कमांड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी का पदभार संभाला है?

  • पी.एस. करकरे
  • के. अनंतरमण
  • संजीत मेहता
  • संदीप सागर
सही उत्तर
उत्तर: पी.एस. करकरे - एयर वाइस मार्शल पी.एस. करकरे ने हाल ही में पश्चिमी वायु कमांड मुख्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का पदभार संभाला है. उन्होंने यह पद एयर वाइस मार्शल के. अनंतरमण से ग्रहण किया है. पी.एस. करकरे को वर्ष 1987 को प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किस देश को ट्रेकोमा को समाप्त करने के लिए मान्यता दी है?

  • मालदीव
  • गाम्बिया
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: गाम्बिया - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में गाम्बिया देश को ट्रेकोमा को समाप्त करने के लिए मान्यता दी है. जिसके साथ गाम्बिया डब्ल्यूएचओ के अफ्रीकी क्षेत्र का दूसरा देश बन गया जिसे यह उपलब्धि हासिल है.

बैरी ओ’फेरेल ने हाल ही में AIIPOIP अनुदान कार्यक्रम के तहत कितने डॉलर के अनुदान देने की घोषणा की है?

  • 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • 1.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • 2 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • 2.7 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
सही उत्तर
उत्तर: 1.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर - ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त, बैरी ओ'फेरेल ने हाल ही में AIIPOIP (ऑस्ट्रेलियाई-भारत इंडो-पैसिफिक महासागरीय पहल भागीदारी) अनुदान कार्यक्रम के तहत 1.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के अनुदान देने की घोषणा की है. इस AIIPOIP की घोषणा लीडर्स वर्चुअल समिट में जून, 2020 में की गयी थी.

निम्न में से किस देश ने हाल ही में चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होने के लिए विक्टोरियन राज्य का समझौता रद्द कर दिया है?

  • जापान
  • रूस
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अमेरिका
सही उत्तर
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होने के लिए विक्टोरियन राज्य का समझौता रद्द कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है की विक्टोरियन राज्य का समझौता उसकी विदेश नीति के प्रतिकूल था.
Read Also...  Haryana Current Affairs (Questions and Answers) in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *