Current Affairs – 11 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
11th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
11th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 11th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 11th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1.इनमे से किसने सहयोग कार्यक्रम के लिए भारत ऑस्ट्रेलिया समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर को स्वीकृति दी है?
क. राज्य सरकार
ख. केंद्रीय मंत्रिमंडल
ग. उर्जा मंत्रालय
घ. सुप्रीम कोर्ट
संछिप्त में जरूर पढ़े: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आर्थिक कार्य विभाग (भारतीय आर्थिक सेवा संवर्ग) तथा ऑस्ट्रेलिया सरकार के कोषागार के बीच तीन महीनों के सहयोग कार्यक्रम के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की स्वीकृति दे दी है. यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई.
Q2. इनमे से किस एप्लीकेशन ने अपना पेमेंट फीचर लांच किया है?
क. फेसबुक
ख. ट्विटर
ग. व्हॉट्सऐप
घ. गूगल
संछिप्त में जरूर पढ़े: यूपीआई बेस्ड व्हॉट्सऐप पेमेंट फीचर भारत में एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए शुरू हो गया है. काफी समय से इंतज़ार से हो रहे इस फीचर के ज़रिए अब यूज़र्स व्हॉट्सऐप से पैसे सेंड और रिसीव कर सकेंगे.
Q3. इनमे से किस कंपनी ने भारत में अपनी एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस लांच की है?
क. मोटोरोला
ख. वीवो
ग. एयरटेल
घ. शाओमी
संछिप्त में जरूर पढ़े: Xiaomi ने भारत में अपने प्रोडक्ट ग्राहकों को तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस लांच की है, इस नई सेवा के शुरू होने से अब ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स एक दिन के भीतर ही मिल जाएंगे. इस सेवा के कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा.
Q4. मारुति कंपनी ने अपनी कौन सी कार का नया वर्जन लांच किया है?
क. वैगन आर
ख. आल्टो 800
ग. मारुति सुजुकी
घ. आई 10
संछिप्त में जरूर पढ़े: मारुति कंपनी ने अपनी मारुति सुजुकी कार का नया वर्जन लांच किया है, मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलरशिप जामु ऑटोमोबाइल्स के शोरूम में मारुति सुजुकी की थर्ड न्यू जेनरेशन स्विफ्ट कार सीकर में लांच की गई है.
Q5. इनमे से किस भारतीय खिलाडी ने दक्षिण अफ्रीकी उनके खिलाफ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. रोहित शर्मा
ख. विराट कोहली
ग. शिखर धवन
घ. धोनी
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर उन्हीं के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट कोहली से पहले ब्रायन लारा ने साल 2003-04 में दक्षिण अफ्रीका दौरे में 627 रन बनाए थे.
Q6. इनमे से किस मूल को ब्रिटिश मैथमेटिक्स हॉल ऑफ फेम पुरस्कार में शामिल किया गया है?
क. अमेरिकी
ख. भारतीय
ग. रूस
घ. पाकिस्तान
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय मूल की 8 वर्षीय लड़की को ब्रिटिश मैथमेटिक्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। यह पुरस्कार उसे प्राइमरी स्कूल छात्राओं की ऑनलाइन गणित आधारित स्पर्धा में अव्वल आने पर दी गई है, इस प्रतियोगिता में छात्रा सोहिनी रॉय चौधरी ने ब्रिटेन और अन्य देशों के छात्रों के साथ भाग लिया. गणित की पहेलियों को सही ढंग से त्वरित हल करने के बाद उसने शीर्ष सौ ‘वर्ल्ड हाल ऑफ फेम’ में स्थान बनाया.
Q7. मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने किस न्यायमूर्ति को मणिपुर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई?
क. अभिलाषा कुमारी
ख. नीलम कुमारी
ग. मोहनी गुप्ता
घ. इनमें से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश में पहली बार किसी महिला सीनियर एडवोकेट को सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया जाएगा, मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने अभिलाषा कुमारी को मणिपुर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गयी.
Q8. इनमे से किस बैंक को हाल ही में 2,416 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है?
क. पंजाब नेशनल बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. यस बैंक
घ. भारतीय स्टेट बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,416.37 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में बैंक ने कहा कि उसने 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कुल 2,416.37 करोड़ रुपए का नुकसान दर्ज किया है.
Q9. आइस हॉकी के लिए गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए इनमे से किस स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई है?
क. तवांग
ख. ऊटी
ग. लद्दाख
घ. इनमें से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: विश्व के सबसे ऊंचे स्था्न पर आइस हॉकी के लिए गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए जम्मू -कश्मीथर के लद्दाख क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई है. इस प्रतियोगिता में अमरीका, जर्मनी, कनाडा, स्लोवाकिया, रूस और स्थानीय टीमों ने हिस्सा लिया है.
Q10. इनमे से किसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक नियुक्त किया गया है?
क. नीलम कपूर
ख. इंदिरा नूई
ग. मिताली राज
घ. अंजुम चोपड़ा
संछिप्त में जरूर पढ़े: इंदिरा नूई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक नियुक्त किया गया है. इंदिरा नूई जून 2018 में बोर्ड से जुड़ेंगी, इंदिरा नूयी को विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक माना जाता है. इंदिरा नूई पेप्सीको की चेयरमैन भी है.