Home / Current Affairs Hindi / 12-October-2021 Current Affairs in Hindi

12-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’12 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 12 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

12 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 12th October 2021 in Hindi


डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को किस क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?

  • चिकित्सा
  • अर्थशास्त्र
  • शांति
  • भौतिकी

उत्तर: अर्थशास्त्र – नोबेल समिति ने डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में योगदान के लिए और संयुक्त रूप से जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को मेथेडोलॉजिकल योगदान के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है.


निम्न में से किसने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष संघ की शुरुआत की है?

  • हरदीप सिंह पूरी
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • निर्मला सीतारमण

उत्तर: नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष संघ की शुरुआत की है. इस संघ की शुरुआत अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिकी तथा अंतरिक्ष से जुड़े सभी विषयों में भारत को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गयी है.


इनमे से किस राज्य सरकार ने देश का पहला स्मार्टफोन आधारित “ई-वोटिंग” एप्प विकसित किया है?

  • बिहार सरकार
  • तेलन्गाना सरकार
  • पंजाब सरकार
  • गुजरात सरकार

उत्तर: तेलन्गाना सरकार – तेलन्गाना सरकार ने हाल ही में देश का पहला स्मार्टफोन आधारित “ई-वोटिंग” एप्प विकसित किया है. राज्य सरकार देश में पहली बार स्मार्टफोन आधारित ‘ई-वोटिंग’ सिस्टम के ड्राई रन की तैयारी कर रही है. इस एप्प के परीक्षण करने के लिए खम्मम जिले में “डमी” चुनाव कराये जा रहे है.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 28 January 2018 for SSC Exam

भारत के किस राज्य की निवासी अदिति माहेश्वरी हाल ही में एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त बनी हैं?

  • केरल
  • पंजाब
  • गुजरात
  • राजस्थान

उत्तर: राजस्थान – राजस्थान राज्य की 20 वर्षीय निवासी अदिति माहेश्वरी हाल ही में एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त बनी हैं. उन्हें यह सम्मान अगली पीढ़ी की महिलाओं को नेता और गाइड के तौर पर सशक्त करने के लक्ष्य के साथ आयोजित प्रतियोगिता जीतने पर दिया गया है.


जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के कितने मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू ने गोल्ड मैडल जीता है?

  • 15 मीटर
  • 25 मीटर
  • 30 मीटर
  • 40 मीटर

उत्तर: 25 मीटर – जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू ने गोल्ड मैडल जीता है. इस चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक10 गोल्ड मेडल सहित 23 मेडल अपने नाम किये है.


परमाणु हथियारों पर शोध करने वाले जाने माने विद्वान मार्टिन जे शेरविन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 72 वर्ष
  • 84 वर्ष
  • 96 वर्ष
  • 98 वर्ष

उत्तर: 84 वर्ष – परमाणु हथियारों पर शोध करने वाले जाने माने विद्वान मार्टिन जे शेरविन का हाल ही में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर शोध में करीब दो दशक का समय बिताया था और उनकी जीवनी “अमेरिकन प्रोमेथियस” के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत आई किस देश की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई है?

  • मालदीव
  • जापान
  • डेनमार्क
  • ऑस्ट्रिया
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 2 March 2021 Questions and Answers

उत्तर: डेनमार्क – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत आई डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई है. मेटे फ्रेडरिकसन ने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है.


निम्न में से किस राज्य में पुरुषोत्तम रूपाला ने राष्ट्रव्यापी नदी पशुपालन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है?

  • केरल
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर: उत्तर प्रदेश – भारत के उत्तर प्रदेश के गढ़ मुक्तेश्वर, बृजघाट में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने राष्ट्रव्यापी नदी पशुपालन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने भाग लिया है. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत शुरू किया गया है.


भारत ने किस देश के साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में अनुसंधान के लिए मिलकर कार्य करने का फैसला किया है?

  • जापान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • क्रोएशिया
  • ब्रिटेन

उत्तर: क्रोएशिया – भारत ने क्रोएशिया के साथ भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में अनुसंधान और विकास और यूरोप में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इस समझौता ज्ञापन का लक्ष्य यूरोपीय सदस्यों को स्वास्थ्य और पर्यटन उत्पादों की अधिक व्यापक पेशकश के लिए जोड़ना है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *