Home / Current Affairs Hindi / 27-September-2021 Current Affairs in Hindi

27-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 27 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

27 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 27th September 2021 in Hindi


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कितनी कलाकृति और पुरावशेष दिए है?

  • 52
  • 92
  • 157
  • 251

उत्तर: 157 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की 4 दिन की यात्रा के दौरान 157 कलाकृति और पुरावशेष सौंपे है जो की दूसरी से लेकर 18वीं सदी तक पुराने हैं. इनमे 10वीं शताब्दी की बलुआ पत्थर से तैयार की गई डेढ़ मीटर की नक्काशी से लेकर 12वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांसे मूर्ति शामिल है.


निम्न में से किस अभिनेता को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में “मानद कमांडर” पर नियुक्ति देकर सम्मानित किया गया है?

  • सलमान खान
  • डेनियल क्रेग
  • रॉजर मोरे
  • तिमोथ्स्य डालसन

उत्तर: डेनियल क्रेग – जेम्स बांड के अभिनेता डेनियल क्रेग को हाल ही में यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में “मानद कमांडर” पर नियुक्ति देकर सम्मानित किया गया है. डेनियल क्रेग की नयी जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाय भारतीय सिनेमा में रिलीज होने वाली है.


हाल ही में जारी “CAF World Giving Index 2021” में टॉप 20 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?

  • 7वा
  • 12वा
  • 14वा
  • 20वा
Read Also...  11 मार्च 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

उत्तर: 14वा – हाल ही में जारी “CAF World Giving Index 2021” में टॉप 20 में भारत को 14वा स्थान मिला है. चैरिटीज एड फाउंडेशन ने रिपोर्ट में कहा गया है की भारत सूचकांक में सबसे तेज प्रगति करने वाले देशों में से एक है. और वर्ष 2020 में कोरोना के दौरान 61% भारतीयों ने एक अजनबी की मदद की है.


इनमे से किसने हाल ही में “Deposits with Scheduled Commercial Banks – March 2021” डाटा जारी किया है?

  • निति आयोग
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • योजना आयोग
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय

उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में “Deposits with Scheduled Commercial Banks – March 2021” डाटा जारी किया है. जिसके मुताबिक, 2020-21 के दौरान बैंक जमा में साल-दर-साल 11.9% की बढ़ोतरी हुई है जबकि 2019-20 में यह 8.8% थी.


“अंतर्राष्ट्रीय स्टार्ट-अप हब रैंकिंग 2021” में भारत का कौन सा शहर 23वे स्थान पर रहा है?

  • हैदराबाद
  • दिल्ली
  • मुंबई
  • बैंगलोर

उत्तर: बैंगलोर – स्टार्ट-अप जीनोम द्वारा हाल ही में अपनी वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय स्टार्ट-अप हब रैंकिंग 2021 जारी की गयी है जिसमे भारत के बैंगलोर ने 23वां स्थान हासिल किया गया. इस बार लंदन, मुंबई और बैंगलोर को विश्व के टॉप स्टार्ट-अप केंद्रों में शामिल किया गया है. जबकि इमर्जिंग इकोसिस्टम रैंकिंग में मुंबई को पहले स्थान पर है.


27 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व पर्यटन दिवस
  • विश्व ग्लोबल वार्मिंग दिवस
  • विश्व महिला दिवस
  • विश्व ओजोन दिवस

उत्तर: विश्व पर्यटन दिवस – 27 सितम्बर को विश्वभर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है. जिसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने की थी. जबकि 1970 में UNWTO की कानून को स्वीकारा गया था. इस दिवस का उद्देश्य लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना और ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा देना है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi - 21 January 2019 GK Questions and Answers

सौभाग्य योजना के सफल क्रियान्वयन के हाल ही में कितने वर्ष पूरे हो गए है?

  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 5 वर्ष

उत्तर: 4 वर्ष – 25 सितंबर 2017 को घोषित की गयी विश्व के सबसे अभी घरेलू विद्युतीकरण योजना में से एक सौभाग्य योजना के सफल क्रियान्वयन के हाल ही में 4 वर्ष पूरे हो गए है. इस योजना के तहत प्रारंभ होने के बाद से मार्च तक 2.82 करोड़ घरों का विद्युतीकरण किया जा चूका है.


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कितने विजेताओं को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिए है?

  • 12 विजेताओं
  • 22 विजेताओं
  • 32 विजेताओं
  • 42 विजेताओं

उत्तर: 42 विजेताओं – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवको को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिए है. ये एनएसएस पुरस्कार 3 विभिन्न श्रेणियों में 42 विजेताओं को उनके योगदान के लिए दिए गए है. जिन्होंने असाधारण निष्ठा, सेवा और साहस की भावना का प्रदर्शन किया है.


भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का नाम बताइए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया है?

  • राजीव मह्रिषी
  • जी सी मुर्मू
  • आर के माथुर
  • मनोज सिन्हा

उत्तर: जी सी मुर्मू – भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक जी सी मुर्मू को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया है. उनके कार्यकाल वर्ष 2022 से 2027 तक 6 साल के लिए होगा. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी एक शांतिपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है.


हाल ही में किस देश ने सभी क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है?

  • चीन
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • यूरोप
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 19 July 2020 Questions and Answers

उत्तर: चीन – चीन के सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने हाल ही में सभी क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है. वर्ष 2020-2021 के दौरान बिटकॉइन सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी के वैश्विक मूल्यों में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव आया है. बैंक के मुताबिक, बिटकॉइन और सभी क्रिप्टोकरेंसी का व्यापार व्यापक हो गया है और आर्थिक व वित्तीय व्यवस्था को बाधित कर रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *