Home / Current Affairs Hindi / 30-September-2021 Current Affairs in Hindi

30-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’30 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 30 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

30 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 30th September 2021 in Hindi


योगी आदित्यनाथ ने किस शहर में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत “निर्भया-एक पहल” कार्यक्रम की शुरुआत की है?

  • कानपूर
  • लखनऊ
  • हमीरपुर
  • नॉएडा

उत्तर: लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत “निर्भया-एक पहल” कार्यक्रम की शुरुआत की है. मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी में महिला पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं. प्रदेश के सभी थानों में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है.


केंद्र सरकार ने आयुध निर्माणी बोर्ड की 41 फैक्ट्रियों को कितनी नई कॉरपोरेट इकाइयों में बटाने की घोषणा की है?

  • तीन
  • पांच
  • सात
  • आठ

उत्तर: सात – केंद्र सरकार ने हाल ही में आयुध निर्माणी बोर्ड की 41 फैक्ट्रियों को 7 नई कॉरपोरेट इकाइयों में बटाने की घोषणा की है. यह बोर्ड देश में हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रमुख उत्पादक है. आयुध निर्माणी बोर्ड के निगमीकरण से आयुध आपूर्ति में स्वायत्तता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार होगा.


निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में शक्तिशाली सैटेलाइट लैंडसैट 9 लांच किया है?

  • इसरो
  • डीआरडीओ
  • नासा
  • ईसा

उत्तर: नासा – अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में शक्तिशाली सैटेलाइट लैंडसैट 9 लांच किया है जो की लैंडसैट 8 के साथ हर 8 दिन में पूरी पृथ्वी की तस्वीरें लेकर हमारे ग्रह की सेहत पर निगरानी रखेगा. साथ नासा ने छोटे सैटेलाइट की भी लांचिंग की है. वर्तमान में हमारी पृथ्वी जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभाव को झेल रही है.

Read Also...  27-December-2021 Current Affairs in Hindi

निम्न में से किस राज्य के वन विभाग ने राज्य के पहले पामेटम का उद्घाटन किया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • बिहार
  • उत्तराखंड

उत्तर: उत्तराखंड – उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में विकसित राज्य के पहले पामेटम का उत्तराखंड वन विभाग ने उद्घाटन किया है. यह पामेटम उत्तर भारत में सबसे बड़ा है, जिसमें ताड़ की 110 प्रजातियां शामिल हैं. इसे 3 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया है.


इनमे से किस मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत की पहली अखिल भारतीय हेल्पलाइन “एल्डर लाइन” शुरू की है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • सांस्कृतिक मंत्रालय

उत्तर: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत की पहली अखिल भारतीय हेल्पलाइन “एल्डर लाइन” शुरू की है. जिसका टोल-फ्री नंबर 14567 है। यह वरिष्ठ नागरिकों को उनके सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं में सहायता प्रदान करेगी.


हाल ही में किसने भारत में कैंसर के मामलों पर डेटा प्रदान करने वाली अस्पताल आधारित कैंसर रजिस्ट्रियों की रिपोर्ट जारी की है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

उत्तर: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च – इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हाल ही में भारत में कैंसर के मामलों पर डेटा प्रदान करने वाली अस्पताल आधारित कैंसर रजिस्ट्रियों की रिपोर्ट “Clinicopathological Profile of Cancers in India: A Report of Hospital Based Cancer Registries, 2021” जारी की है जिसे आईसीएमआर-राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केंद्र, बैंगलोर द्वारा विकसित किया गया है.

Read Also...  Hindi - 26 May 2021 Current Affairs Questions and Answers

30 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय स्वाद दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस – 30 सितम्बर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस सेंट जेरोम के पर्व पर मनाया जाता है, बाइबिल अनुवादक जिसे अनुवादकों के संरक्षक संत माना जाता है.


केंद्रीय विद्युत का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में सशक्त “विवाद निवारण तंत्र” के गठन को मंजूरी दे दी है?

  • पीयूष गोयल
  • निर्मला सीतारमण
  • आर के सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी

उत्तर: आर के सिंह – केंद्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह ने हाल ही में सशक्त “विवाद निवारण तंत्र” के गठन को मंजूरी दे दी है. जिसका उद्देश्य जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण अनुबंधों में विवाद का समाधान समय पर करना है. इससे समय और पैसे की बर्बादी होने से रुकेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *