Home / Current Affairs Hindi / 25 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

25 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

0
February 2024 current affairs questions with answer in hindi - gksection

25 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘25 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘25 February 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

कोलंबिया की सरकार ने किस महासागर में 316 साल पहले डूबे एक जहाज का मलबा निकालने की घोषणा की है?
क. प्रशांत महासागर
ख. देशान्त महासागर
ग. अरब सागर
घ. अटलांटिक महासागर
उत्तर: अटलांटिक महासागर – कोलंबिया की सरकार ने हाल ही में अटलांटिक महासागर में 316 साल पहले डूबे एक जहाज का मलबा निकालने की घोषणा की है. यह एक स्पेन का जहाज है। इसका नाम सैन होजे है। बताया जाता है कि इस जहाज के मलबे के साथ 1.66 लाख करोड़ रुपए मूल्य का करीब 200 टन खजाना भी दफन है.

23 फरवरी को नई दिल्ली में मिस वर्ल्ड इवेंट के कौन से संस्करण की ओपनिंग सेरेमनी की जाएगी?
क. 51वें
ख. 61वें
ग. 71वें
घ. 81वें
उत्तर: 71वें – 23 फरवरी को नई दिल्ली में 71वें मिस वर्ल्ड इवेंट “मिस वर्ल्ड 2024” इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। यह इवेंट 28 साल बाद भारत में आयोजित किया जा रहा है, जो कि आखिरी बार 1996 में हुआ था.यह मिस वर्ल्ड 2024′ के सभी कॉम्पिटिशन देश के अलग-अलग शहरों में होंगे. और फाइनल इवेंट 9 मार्च को मुंबई के जियो कन्वेंशन मॉल में होगा.

Read Also...  28 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 28 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट 1935 को खत्म कर दिया है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. असम सरकार
उत्तर: असम सरकार – असम सरकार ने हाल ही में राज्य में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट 1935 को खत्म कर दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत फैसला लिया गया है. राज्य के मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने कहा कि इस फैसले से राज्य में हो रहे बाल विवाह रुकेंगे और अब से असम में कोई भी मुस्लिम विवाह या तलाक रजिस्टर नहीं किया जाएगा.

केंद्र सरकार ने सरोगेसी (रेगुलेशन) रूल्स 2022 के किस नियम नंबर में बदलाव किया है?
क. नियम 5
ख. नियम 6
ग. नियम 7
घ. नियम 8
उत्तर: नियम 7 – केंद्र सरकार ने हाल ही में सरोगेसी (रेगुलेशन) रूल्स 2022 के नियम 7 में बदलाव किया है जिसके तहत सरोगेसी के जरिए बच्चा चाहने वाला कोई भी विवाहित महिला या पुरुष, डोनर एग या स्पर्म के जरिए पेरेंट्स बन सकता है, लेकिन दोनों में से एक गेमेट (शुक्राणु या अंडाणु) दंपति का ही होना चाहिए.

यूएई सरकार ने भारतीय टूरिस्ट के लिए वीजा की अवधि को बढ़ाकर कितने साल कर दिया है?
क. 4 साल
ख. 5 साल
ग. 6 साल
घ. 7 साल
उत्तर: 5 साल – यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की सरकार ने भारतीय टूरिस्ट के लिए वीजा की अवधि को बढ़ाकर 5 साल कर दिया है. दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म के अनुसार, टूरिस्ट के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा UAE में 5 साल तक वैलिड होगा. इसमें वीजा होल्डर्स को 90 दिनों तक एंट्री और एग्जिट की इजाजत मिलेगी.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 15 November 2023 Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *