4 October 2023 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs in Hindi 4 October 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स: 4 अक्टूबर 2023

4 October 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 4 अक्टूबर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 4 October 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

4 October 2023 Current Affairs in Hindi – 4 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स

  1. हाल ही में भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार ‘पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’हुइलियर’ को प्रदान किया गया है।
  2. अन्नू रानी’ एशियाड में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।
  3. हाल ही में ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य अनाथ बच्चों के लिए योजना बनाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।
  4. हाल ही में हांगझोउ एशियाई खेलों 2023 में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में ‘पारुल चौधरी’ ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
  5. उत्तराखंड में होने वाले 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर ‘अमिताभ बच्चन’ जी होंगे।
  6. चीन 19वें एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में भारतीय जोड़ी ‘अर्जुन सिंह और सुनील सिंह’ ने कांस्य पदक जीता हैं।
  7. 4 अक्टूबर 2023 को ‘विश्व पशु दिवस’ के रूप में दिवस मनाया जा रहा है?
  8. हाल ही में ‘असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्यवाही’ में 800 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए है।

4 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

अब आप पढ़ेंगे 4 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स क्विज एवं सवाल जवाब हिंदी में

Read Also...  Current Affairs - 22 May 2018 - Questions and Answers in Hindi

1. हाल ही में ‘भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार’ निम्न में से किन्हें प्रदान किया गया है?

  • पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’हुइलियर
  • दियरे एगोस्टिनी, केरेंक क्रॉस्ज और सेनी एल’हुइलियर
  • सियरे एगोस्टिनी, तेरेंक क्रॉस्ज और नेनी एल’हुइलियर
  • गियरे एगोस्टिनी, ओएरेंक क्रॉस्ज और तेनी एल’हुइलियर

Answer. पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल हुइलियर: हाल ही में भौतिकी में वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल’हुइलियर को प्रदान किया गया है। पदार्थ में इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता का अध्ययन करने के तरीके विकसित करने के लिए इन सभी वैज्ञानिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

2. हाल ही में कौनसा राज्य ‘अनाथ बच्चों के लिए योजना’ बनाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है?

  • बिहार
  • पंजाब
  • जम्मू एंड कश्मीर
  • हिमाचल प्रदेश

Answer. हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से अनाथ, विशेष रूप से सक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों को व्यापक सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की औपचारिक शुरूआत की है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर यह योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

3. हाल ही में हांगझोउ एशियाई खेलों 2023 में ‘महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा’ में किसने स्वर्ण पदक हासिल किया है?

  • रश्मि चौधरी
  • नेहा चौधरी
  • पारुल चौधरी
  • अनीता चौधरी

Answer. पारुल चौधरी: पारुल चौधरी ने एशियाई खेलों 2023 में महिलाओं की 5000 मीटर में पोडियम पर प्रथम स्थान हासिल किया और अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62.92 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीते है।

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 26 January 2018 for SSC Exam

4. उत्तराखंड में होने वाले ‘6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन’ के ब्रांड एम्बेसडर कौन होंगे?

  • अमिताभ बच्चन
  • अक्षय कुमार
  • सोनू निगम
  • हृतिक रोशन

Answer. अमिताभ बच्चन : उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आगामी 28 नवंबर से ए1 दिसंबर तक, 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन आयोजित किया जाने वाला है। इस सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन होंगे।

5. चीन 19वें एशियाई खेलों में ‘पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा’ में किस भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीता हैं?

  • केशव सिंह और किशोर सिंह
  • गोपाल सिंह और रवि सिंह
  • कर्ण सिंह और चेतन सिंह
  • अर्जुन सिंह और सुनील सिंह

Answer. अर्जुन सिंह और सुनील सिंह: चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में इस जोड़ी ने पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में 3.53.329 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है।

6. ‘4 अक्टूबर 2023’ को कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?

  • विश्व चिकित्सक दिवस
  • विश्व पशु दिवस
  • विश्व मधु दिवस
  • विश्व शिक्षक दिवस

Answer. असम : विश्व पशु दिवस: मनुष्य एवं पशुओं के मध्य की इसी परस्पर निर्भरता के प्रति व्यक्ति को जागरूक करने के लिए हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है. यह दिवस दुनियाभर के पशुओं के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है.

7. हाल ही में कौन एशियाड में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है?

  • अंजू रानी
  • कृति रानी
  • शुरुती रानी
  • अन्नू रानी

Answer. अन्नू रानी: भारत की अन्नू रानी ने हाल ही में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका।

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 29 December 2019 Questions and Answers

8. हाल ही में किस राज्य में ‘बाल विवाह के खिलाफ कार्यवाही’ में 800 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए है?

  • झारखण्ड
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश
  • महाराष्ट्र

Answer. असम : असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में को कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई कार्यवाही में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *