8-october-2023-current-affairs-in-hindi

Today Current Affairs in Hindi 8 October 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स: 8 अक्टूबर 2023

8 October 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 8 अक्टूबर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 8 October 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

8 October 2023 Current Affairs in Hindi – 8 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स

  1. हाल ही में भारत ने एशियाई खेलों 2023 में अपना ‘100वां’ पदक पुरे कर लिए है।
  2. हाल में ‘सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी’ युगल जोड़ी ने 19वें एशियन गेम्स में देश के लिए पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता है।
  3. 8 अक्टूबर 2023 को भारत में ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ मनाया जा रहा है।
  4. 2023, 19वें एशियाई खेलों में भारत ने पुरुष कबड्डी में ‘आठवीं बार’ खिताब अपने नाम किया है।
  5. उत्तर प्रदेश पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ‘248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं’ का शिलांयास और लोकार्पण किया है।
  6. हाल ही में ‘दीपक पूनिया’ ने 19वें एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
  7. हाल ही में ‘विनोद स्वामी’ को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया है।
  8. हाल ही में ‘मनोज सिन्हा’ ने केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला में ‘रबी अभियान- रबी फसलों की बुआई’ का उद्घाटन किया है।
  9. ओडिशा के ‘मुख्यमंत्री नवीन पटनायक’ ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर खिलाडियों को पांच-पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

8 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

अब आप पढ़ेंगे 8 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स क्विज एवं सवाल जवाब हिंदी में

Read Also...  18 अप्रैल 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

विषय: खेल

प्रश्न 1. हाल ही में भारत ने एशियाई खेलों 2023 में कितने पदक जीते है ?

[A] 100वां
[B] 140वां
[C] 130वां
[D] 90वां

Answer [A]. 100वां : हांगझोऊ 2023 एशियाई गेम्स में हाल ही में भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 26-25 से स्वर्ण पदक जीता इसी के साथ भारत के 100 पदक पुरे हुए है।

प्रश्न 2. हाल में किस जोड़ी ने 19वें एशियन गेम्स में देश के लिए पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता है?

[A] राहुल सिन्हा-मनोज देसाई
[B] सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी
[C] चिराग ठाकुर-सूरज यादव
[D] अजित सिंह-नेहा शेट्टी

Answer [B]. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी: 19वें एशियन खेलों में बैडमिंटन के पुरुष युगल फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के चोई सोल्ग्यू और किम वोन्हू को 21-18, 21-16 से हराकर इस वर्ष में भारत के लिए पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता यह एक एतिहासिक पल है देश के लिए।

विषय: महत्वपूर्ण दिवस

प्रश्न 3. 8 अक्टूबर 2023 को भारत में कौनसा दिवस मनाया जा रहा है ?

[A] भारतीय जीवन बीमा दिवस
[B] भारतीय जल सेना दिवस
[C] भारतीय थल सेना दिवस
[D] भारतीय वायु सेना दिवस

Answer [D]. भारतीय वायु सेना दिवस: भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में, सेना के अधिकारी और कई प्रमुख व्यक्तियाँ शामिल होती हैं, और आसमान में शक्तिशाली वायुयानों का प्रदर्शन किया जाता है।

विषय: खेल

प्रश्न 4. 2023, 19वें एशियाई खेलों में भारत ने पुरुष कबड्डी में कितनी बार खिताब अपने नाम किया है ?

[A] तीसरी बार
[B] पहली बार
[C] आठवीं बार
[D] दूसरी बार

Read Also...  25-August-2021 Current Affairs in Hindi

Answer [C]. आठवीं बार: 19वें एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में भारत ने ईरान को 33-29 से हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।

प्रश्न 5. उत्तर प्रदेश पीलीभीत में किस मंत्री ने हाल ही में 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण किया है ?

[A] योगी आदित्यनाथ
[B] अमित शाह
[C] नरेन्द्र मोदी
[D] सुषमा स्वराज

Answer [A]. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : उत्तर प्रदेश पीलीभीत में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण किया।

प्रश्न 6. हाल ही में दीपक पूनिया ने 19वें एशियाई खेलों की किस स्पर्धा में रजत पदक जीता है ?

[A] निशानेबाजी
[B] कबड्डी
[C] कुश्ती
[D] तैराकी

Answer [C]. कुश्ती: दीपक पूनिया ने हाल ही में एशियाई खेल में 86 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में एक रजत पदक जीता है।

विषय: नियुक्ति

प्रश्न 7. हाल ही में किसे ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया है?

[A] अजय नागर
[B] विनोद स्वामी
[C] कैलाश सिन्हा
[D] जयप्रकाश विजय

Answer [B]. विनोद स्वामी: ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया ने राजस्थान राज्य में ग्रेपलिंग (कुश्ती) खेल को लोकप्रिय व विकसित करने के लिए हाल ही में जिला सिरसा से डा. विनोद स्वामी को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया है।

विषय: राष्ट्रिय

प्रश्न 8. हाल ही में किसने बारामूला में ‘रबी अभियान- रबी फसलों की बुआई’ का उद्घाटन किया है?

[A] मनोज सिन्हा
[B] अमित त्यागी
[C] सुमित त्यागी
[D] रत्नेश प्रकाश

Answer [A]. मनोज सिन्हा: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में बारामूला जिले के आकांक्षी ब्लॉक सिंघपोरा में संकल्प सप्ताह के दौरान ‘रबी अभियान- रबी फसलों की बुआई’ का उद्घाटन किया है।

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 24 September 2017 for SSC Exam

विषय: घोषणा

प्रश्न 9. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर खिलाडियों को कितने रुपए का नाडक पुरस्कार देने की घोषणा की है ?

[A] आठ लाख
[B] पांच लाख
[C] एक लाख
[D] दो लाख

Answer [B]. पांच लाख: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 19वें एश‍ियाई खेल में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने सभी खिलाडियों को पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *