Home / Essay Hindi / पर्यावरण पर निबन्ध – Essay On Environment in Hindi

पर्यावरण पर निबन्ध – Essay On Environment in Hindi

0

Environment Essay – यहाँ पर आप पर्यावरण पर निबन्ध (Essay On Environment in Hindi) के सरल उदाहरण प्रकाशित किए गए है.

हमारे चारों ओर के वातावरण को ही पर्यावरण कहते हैं। जो हमें चारों और से घेरे हुए है। प्रथ्वी पर उपस्थित सभी प्राकृतिक संसाधन पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं। मनुष्य का शरीर मुख्य रूप से मिटटी, आकाश, जल, अग्नि और वायु इन्हीं पांच तत्वों से मिल कर बना है जो कि पर्यावरण के मुख्य घटक हैं। इसलिए पर्यावरण के बिना प्रथ्वी पर जीवन की कल्पना करना भी असंभव है।

पर्यावरण के मुख्य घटक

जैविक घटक : वे सभी वस्तुएं जिनमें जीवन होता है जैविक घटक कहलाते हैं। जैसे मनुष्य, सभी प्रकार के जिव – जंतु, कीड़े-मकौड़े, सभी प्रकार के पेड़ – पौधे ये सभी जैविक घटक हैं, और

अजैविक घटक : जिन वस्तुओं में जीवन नहीं होता है वे सभी अजैविक घटक कहलाते हैं।

पर्यावरण प्रदुषण

पर्यावरण के घटकों में जब कुछ गंदे और अपशिष्ट पदार्थों का मिश्रण होता है तो उसे पर्यावरण प्रदुषण कहते हैं। जैसे शुद्ध जल में अशुद्ध जल के मिलने से जल प्रदुषण, वायु में विषैली गैसों के मिलने से वायु प्रदुषण, मिटटी में रासायनिक खादों और उर्वरकों के प्रयोग से मृदा प्रदुषण आदि प्रदुषण के कुछ प्रकार हैं।

आज बढ़ते शहरीकरण से वनों की कटाई भी बहुतायत में होती जा रही है जिसका हमारे पर्यावरण पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। आज जलवायु परिवर्तन तथा ग्लोवल वार्मिंग जैसी समस्याएं मानव जाती के लिए खतरा बनतीं जा रही हैं। इसलिए हमें वनों कि कटाई पर प्रतिबन्ध लगाना होगा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण भी करना होगा साथ ही इन समस्याओं के समाधान पर भी गहराई से विचार करना होगा।

Read Also...  समय का महत्व पर निबन्ध - Essay On Value of Time in Hindi

निष्कर्ष

हमारा शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य भी हमारे पर्यावरण पर ही निर्भर करता है। पर्यावरण जितना स्वच्छ और प्रदुषण रहित होगा हमारा शारीर भी उतना ही स्वस्थ रहेगा साथ ही स्वच्छ वातावरण में हमारा मन भी शांत रहता है। इसलिए हमारा परम कर्त्तव्य बनता है कि हम हमारे पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनायें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *